Siddharth Anand: डिलवरी बॉय का स्कूल फ्रेंड ने उड़ाया मजाक, सिद्धार्थ आनंद ने रिएक्ट कर कही ये बड़ी बात

Siddharth Anand: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर फिल्ममेकर ने रिएक्ट किया है। डिलीवरी करने वाले लड़के की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वह कड़ी मेहनत कर रहा है और ईमानदारी से अपनी कमाई कर रहा है।

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
सिद्धार्थ आनंद ने डिलिवरी बॉय को सपोर्ट में सोसल मीडिया पर कही ये बड़ी बात

Siddharth Anand: हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने ऑनलाइन ज़बरदस्त नई चर्चा को खड़ा कर दिया हैं, जिसमें एक लड़की अपने एक्स क्लासमेट का पिज़्ज़ा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने पर मज़ाक उड़ाती नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की नेटिज़न्स की तीखी आलोचना की और यहां तक कि फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद का भी ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने डिलीवरी वर्कर के समर्थन में खुलकर अपनी राय रखी।

X पर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धार्थ आनंद ने उस व्यक्ति की गरिमा और ईमानदारी की प्रशंसा की और इस विचार को खारिज कर दिया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। फिल्म निर्माता ने लिखा, “वह एक हीरो है! आप जो भी हों, आप एक असली हीरो हैं!! आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं! आप ईमानदारी से काम कर रहे हैं। अपने लिए कमा रहे हैं। किसी पर बोझ नहीं बन रहे हैं। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। सच्चा हीरो। मेरा आपको सम्मान है।”


उनके मैसेज के बाद यूजर्स ने उनकी सराहना की। वीडियो में महिला अपने दोस्त का वीडियो बना रही है और उसके काम का मज़ाक उड़ा रही है। वह कहती है कि वह पहले उन्हें पढ़ाई के लिए लोगों को कहता था और अब 30 साल की उम्र में डोमिनोज़ डिलीवरी वर्कर बन गया है। वह उससे पूछती है कि उसे यह नौकरी कैसी लगती है और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनने के बाद क्या उसे महिलाओं से कोई अटेंशन मिली है, इस तरह वह उसका मज़ाक उड़ाती रहती है।

इन सब मज़ाकों के बावजूद, वह आदमी पूरे वीडियो में शांत रहता है, चुपचाप मुस्कुराता है और जब महिला वीडियो को दूसरों के साथ शेयर करने की धमकी देती है तो हाथ जोड़ लेता है। उसकी इस शांति ने कई लोगों को प्रभावित किया, जिन्होंने महसूस किया कि उसने स्थिति को बड़ी शालीनता और संयम से संभाला।

सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की तुरंत निंदा की और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का समर्थन किया। एक यूजर ने कहा कि पुराने क्लासमेट से मिलना शानदार होता है और आपसी सम्मान का होना चाहिए, न कि आलोचना या अपमान का। दूसरे ने लिखा कि वीडियो में असली अंतर यह था कि एक तरफ एक व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और दूसरी तरफ एक व्यक्ति बिना जिम्मेदारी या त्याग को समझे उसका मजाक उड़ा रहा है।

पेशेवर मोर्चे पर, सिद्धार्थ आनंद फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान सहित कई बड़े सितारे शामिल हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।