Sidharth Malhotra Baby Girl Photo: अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल को लोगों की नजरों से बचाने के लिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नो फोटो पॉलसी का सहारा लिया है। लेकिन 24 घंटे भी नहीं बीत पाए एक्टर की बेटी संग पहली फोटो सामने आ गई है। फोटो में सिद्धार्थ बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं। फोटो को अस्पताल में लिया गया है।
Sidharth Malhotra की इस फोटो को उनके ही एक फैन पेज ने शेयर किया है। एक्टर की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। तस्वीर में सिड ग्रे कलर की टीशर्ट पहने हुए और बेटी को गोद में लिए हैं, जिसे वो प्यार से देख रहे हैं। ये फोटो देख हर किसी को लग रहा है कि ये सिड-कियारा की बेटी है। वहीं कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
जी हां, इस फोटो को देखकर हर किसी को लग रहा है ये कियारा और सिद्धार्थ की रियल बेटी की फोटो है, जिसे किसी ने अस्पताल से चोरी-छुपे खींचकर लीक किया है। लेकिन आपको बता दों की तस्वीर तो असली है, पर रियल नहीं रील लाइफ बेटी की है। दरअसल ये सीन सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म बार-बार देखो का है। इस फोटो का सिद्धार्थ की बेटी से कोई लेना देना नहीं है।
बता दें कि कियारा आडवाणी और Sidharth Malhotra ने 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड नोट पोस्ट शेयर किया था। कपल ने बेटी के जन्म का ऐलान धूमधाम से किया था। पोस्ट में लिखा गया था कि हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं, और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हम बेबी गर्ल से ब्लेस हुए हैं। कपल की इस पोस्ट के बाद आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर ने कपल को भर-भरकर बधाई दी थी।
28 फ़रवरी, 2025 को, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इस पोस्ट में बच्चों के मोज़े को दोनों अपनी हथेली पर रखे दिख रहे थे। कैप्शन में लिखा था, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा. जल्द ही आ रहा है।