बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। आशा भोसले के परिवार की ओर से खबर की पुष्टी कर दी गई है।
आशा भोसले की तबीयत पर पोती जनाई भोसले का ने जानकारी शेयर की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आशा ताई के सीने में इंफेक्शन हो गया है। पोती ने लिखा-'मेरी दादी आशा भोसले को कमजोरी के कारण और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हम आप सभी से प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही आगे की अपडेट शेयर करेंगे।
वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर Pratit Samdani की ओर से आशा भोसल के भर्ती होने की खबर की पुष्टी कर दी गई है। उनकी ओर से सामने आए बयान में कहा गया है कि आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में भर्ती कराया गया है। उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में भर्ती किया गया है। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने लगभग हर भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने गाकर दर्शकों का दिल जीता हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज म्यूजिशियन और सिंगर के साथ मिलकर कई सदाबहार गाने दिए हैं।
आशा भोसले ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'माझा बल' (1943) के लिए रिकॉर्ड किया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'चुनरिया' (1948) में 'सावन आया' से फेम पाई। सिंगर ने अभिनय में भी हाथ किस्मत आजमाई। 2013 में, आशा भोसले ने 'माई' नामक एक मराठी फिल्म में काम कर लोगों का दिल जीत लिया था।
आशा ताई ने न केवल गायन में हुनर दिखाया, बल्कि एक बेहतरीन खाना बनाने का भी हुनर रखती हैं। दुबई और कुवैत के उनके कई रेस्तरां हैं। हिंदी के अलावा, उन्होंने कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं को गानों को अपनी आवाज दी हैं। 2006 में, आशा भोसले खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अब तक 12,000 गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड के कई फेमस संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस सूची में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए.आर. रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
आशा भोसले को अपने करियर में कई सम्मान पाए हैं। इनमें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया हैं। इसके अलावा, उन्हें साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिए जा चुके हैं।