Get App

Sitaare Zameen Par: क्यों उठने लगी आमिर खान की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान साल 2025 में अपनी पहली फिल्म लेकर आ गए हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हो गई है। मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए करीब 11 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मूवी के रिलीज होने के एक दिन बाद ही इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 8:54 PM
Sitaare Zameen Par: क्यों उठने लगी आमिर खान की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग, जानें पूरा मामला
क्यों उठने लगी आमिर खान की फिल्म बॉयकॉट करने की मांग

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान ने तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए करीब 11 करोड़ का कलेक्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है। इन सबके बीच अब इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है।

उठ रही ये मांग

बता दें कि आमिर की फिल्म को लेकर जितनी चर्चा थी, ये उस पैमाने पर खरी नहीं उतर पाई। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहसबाजी चल रही है। वहीं शनिवार को ट्विटर पर #BoycottSitaareZameenPar ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने इसे बकवास फिल्म बताते हुए बॉयकॉट करने की मांग उठा दी है। एक यूजर का कहना है, 'एकदम पैसा बर्बाद। बॉलीवुड को बॉयकॉट कर देना चाहिए। ' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, एक ने कहा, "आ मेरी दोस्त कल ये फिल्म देखकर आई और आते ही उसने जो आमिर खान को लेकर कहा है। मूवी कभी मां बाप पर शिफ्ट हो जाती हैं। कभी आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर। कभी स्पेशल चाइल्ड पर। एक रेटिंग।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें