Palaash Muchhal: दूसरी लड़की के साथ बेड पर रंगे हाथों पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा

Palaash Muchhal: पलाश मुच्छल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पलाश और स्मृति केस में सिंगर को लेकर एक बड़ा खुलास हुआ है। क्रिकेटर के दोस्त ने हैरान करने वाली बात बताई है।

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दूसरी लड़की के साथ बेड पर रंगे हाथों पकड़े गए थे पलाश मुच्छल

Palaash Muchhal: अभिनेता-निर्माता विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के कुछ दिनों बाद उनके बीच हुई असल घटना का खुलासा किया। माने ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुच्छल ने मंधाना को धोखा दिया था। सिंगर किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे।

खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद पलाश मुच्छल की स्मृति मंधाना के दोस्त ने पिटाई की थी। हालांकि हम क्रिकेटर के बचपन के दोस्त माने का दावा करने वाले विज्ञान माने के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, माने ने पलाश मुच्छल पर एक फिल्म के लिए दिए गए पैसे ₹40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। खबरों के मुताबिक, इसी मामले में महाराष्ट्र के सांगली में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञान माने ने समाचार एजेंसी को बताया, “मैं शादी (23 नवंबर, 2025) में था जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। खौफनाक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पूरा परिवार ही चोर है। मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह सब मेरे लिए उल्टा पड़ गया।”


उन्होंने आगे बताया, “पिछले महीने जब मैं उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और लगाने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी दी, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी।”

माने ने आगे बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद, परिवार ने मुझसे हर जगह संपर्क तोड़ दिया। मुझे पता चला कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों द्वारा निर्माताओं को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो सरासर चोरी है,” ।

हालांकि, मुच्छल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये सभी दावे पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। ये आरोप मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाए गए हैं, और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मेरे वकील, श्रेयांश मिथारे, सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, और इस मामले को उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से ही निपटाया जाएगा।"

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी। मंधाना के पिता को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद आखिरी समय में उनकी शादी हमेशा के लिए कैंसिल हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।