क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चाएं रही हैं। शादी अचानक टलने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। इसी बीच पलाश को हाल ही में अपनी मां के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया। वायरल तस्वीर में वो भीड़ के बीच बैठे दिखाई दिए, चेहरे पर फेस मास्क लगा हुआ था। उनकी मां और बॉडीगार्ड भी पास में मौजूद थे। तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पलाश पर आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे उनके आध्यात्मिक कदम के रूप में देखा।
