Smriti-Palash Wedding: क्या 7 दिसंबर को होगी स्मृति-पलाश की शादी? क्रिकेटर के भाई ने बताया सच

Smriti-Palash Wedding:स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अचानक टलने के बाद से लगातार चर्चाओं में है। फैंस इस बड़े फैसले की वजह जानने को बेताब हैं, जबकि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें फैल रही हैं। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि यह बहुप्रतीक्षित शादी कब और कैसे दोबारा तय होगी

अपडेटेड Dec 03, 2025 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Smriti-Palash Wedding: एक्टर सुनील शेट्टी ने जेमिमा के भावुक कदम की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों सुर्खियों का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग लंबे समय से फैंस के बीच उत्सुकता का कारण थी, लेकिन अचानक आए एक मोड़ ने सभी को चौंका दिया। सांगली में तय तारीख पर होने वाली इस हाई-प्रोफाइल शादी को आखिरी समय में आगे बढ़ाना पड़ा, जिससे पूरे समारोह पर अनिश्चितता के बादल छा गए। इस अप्रत्याशित रुकावट ने न सिर्फ दोनों परिवारों को परेशान किया। बल्कि सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने इस बहुप्रतीक्षित शादी को रोक दिया। हर अपडेट पर लोगों की नजरें टिकी हैं, और माहौल पूरी तरह उत्सुकता, अफवाहों और उम्मीदों से भर गया है कि कपल की नई शादी की तारीख कब सामने आएगी और आगे क्या होने वाला है।

अफवाहों पर ब्रेक लगाने आए स्मृति के भाई


शादी के टलते ही सोशल मीडिया पर नई तारीखों की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। 2 दिसंबर को ये खबर वायरल हुई कि कपल अब 7 दिसंबर को शादी करने वाला है। इस पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इन चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा,“पता नहीं यह 7 दिसंबर वाली बात कहां से आई। शादी अभी भी पोस्टपोन है, नई तारीख फाइनल नहीं हुई।”

जेमिमा का साइलेंट सपोर्ट

सोशल मीडिया पर सुबह सबसे पहले एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि टीममेट जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL छोड़कर स्मृति का साथ देने का फैसला किया है। बिना किसी बड़ी घोषणा के उनकी यह चुपचाप की गई मदद फैंस को बेहद भावुक कर गई। लोगों ने इसे “सच्ची दोस्ती और टीम स्पिरिट” का शानदार उदाहरण बताया।

पलाश की मां बोलीं—‘शादी जल्द ही होगी’

पलाश की मां अमिता मुच्छल ने भी पूरी स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों परिवार अभी अचानक आई घटनाओं के सदमे से उभर रहे हैं। उन्होंने बताया,“पलाश इस शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे। वो अपनी दुल्हन को घर लाने का सपना देख रहे थे। सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्द होगी।”

सुनील शेट्टी ने भी की तारीफ

इसी बीच एक्टर सुनील शेट्टी ने जेमिमा के भावुक कदम की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बिना बड़े शब्दों के, सिर्फ चुपचाप साथ देना ही असली दोस्ती और इंसानियत है।

शादी टलते ही प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे पलाश मुच्छल? स्मृति मंधाना विवाद फिर गरमाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।