So Long Valley: मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म "So Long Valley" के निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने निर्माता पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वासघात और धमकी देने के आरोप में उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। ये मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह-निर्माण को लेकर हुए 24 लाख रुपये के आर्थिक विवाद का है। रुचि का आरोप है कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से Karan की कंपनी K स्टूडियोज और अन्य अकाउंट में काफी पैसे ट्रांसफर किए थे।
पुलिस जानकारी के मुताबिक रुचि ने करण के खिलाफ 24 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 318(4), 352, और 351(2) के तहत FIR दर्ज कराई है। रुचि ने दावा किया है कि, करण सिंह चौहान ने उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद हिंदी सीरियल का निर्माता बताया और Sony TV पर शो लॉन्च करने का वादा भी किया था।
रुचि ने बताया कि उसको सह-निर्माता के रूप में जोड़ने का ऑफर दिया गया था। वहीं प्रोजेक्ट से जुड़े डाक्यूमेंट्स भी सेंड किए गए थे। इन बातों पर भरोसा करते हुए रुचि ने उनके अलग अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे भेजे थे। रुचि ने पुलिस को आगे बताया कि प्रोजेक्ट पर आज तक कोई काम शुरू नहीं हुआ, बार-बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें झूठा दिलासा दिया जा रहा था।
एक्ट्रेस ने कहा कि, उन पैसों को प्रोड्यूसर ने "सो लांग वैली" नाम की फ़िल्म में लगाए हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ये फ़िल्म बिकने के बाद वो पैसे नहीं लौटाए गए हैं। फ़िल्म 27 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी मुझे जब मिली तब मैंने उससे कहा की अब तो मेरे पैसे वापिस कर दो। इसके बाद उनकी तरफ से मुझे धमकी देने शुरू कर दिया गया है।
रुचि ने एफआईआर में ट्रांजैक्शन डिटेल्स, अकाउंट नंबर और आर्थिक नुकसान के सबूत दिए है। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बैंकिंग लेन-देन, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य सबूतों की जांच गहनता से की जा रही है। बता दें कि रुचि वो ही हैं,, जिन्होंने कान्स में पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर कर वबाल खड़ा कर दिया था।