So Long Valley: मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म "So Long Valley" के निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने निर्माता पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वासघात और धमकी देने के आरोप में उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। ये मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह-निर्माण को लेकर हुए 24 लाख रुपये के आर्थिक विवाद का है। रुचि का आरोप है कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से Karan की कंपनी K स्टूडियोज और अन्य अकाउंट में काफी पैसे ट्रांसफर किए थे।
