Get App

गुजरात के एक हॉस्पिटल के OT में जूनियर डॉक्टरों को बनाया गया ‘मुर्गा’, 6 सीनियर सस्पेंड

GMC Bhavnagar Ragging Case: भारत के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम में मौजूद एक चौंकाने वाले और बेहद घिनौने कल्चर का सच ऑनलाइन सामने आया है, जो इसकी काली सच्चाई से पर्दा उठाता है। दरअसल, हम बात कर रहें हैं गुजरात के भावनगर स्थित 'सर टी हॉस्पिटल' की।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 3:08 PM
गुजरात के एक हॉस्पिटल के OT में जूनियर डॉक्टरों को बनाया गया ‘मुर्गा’, 6 सीनियर सस्पेंड
गुजरात के एक हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों के साथ की गई शर्मनाक हरकत

GMC Bhavnagar Ragging Case: भारत के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम में मौजूद एक चौंकाने वाले और बेहद घिनौने कल्चर का सच ऑनलाइन सामने आया है, जो इसकी काली सच्चाई से पर्दा उठाता है। दरअसल, हम बात कर रहें हैं गुजरात के भावनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) 'सर टी हॉस्पिटल' की। इस कॉलेज का एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में पहले साल के 13 पोस्ट-ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरों को उनके छह सीनियर्स ने सुनियोजित तरीके से प्रताड़ित किया, मानसिक रूप से परेशान किया और उनका भारी आर्थिक शोषण किया।

बता दें कि यह भयावह मामला तब सामने आया जब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) JDN के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने सोशल मीडिया पर इस भयानक रैगिंग की जानकारी साझा की।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई अपनी पोस्ट में उन्होंने यह सवाल उठाया: “अगर आपके सीनियर आपको टॉर्चर करें, OT में 'मुर्गा' बना दें, पूरी रात खड़ा रखें और हर घंटे आपकी टाइमिंग और लोकेशन दिखाने के लिए सेल्फी मांगें, तो आप क्या करेंगे? गुजरात के GMC भावनगर में ऐसा ही हो रहा है, जहां ऑर्थो डिपार्टमेंट के कुछ जानवर अपने जूनियर्स के साथ ऐसा कर रहे हैं। उन सभी को नौकरी से निकाल देना चाहिए और उनके प्रोफेसर और HOD के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए क्योंकि वे बस तमाशबीन बने रहे!”

अपने शुरुआती बयान के बाद, डॉ. चौहान ने CCTV की एक बहुत परेशान करने वाली तस्वीर शेयर की। इसमें जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को अस्पताल के अंदर ही सबके सामने अपमानजनक 'मुर्गा' बनने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें