Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने एक्टर पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल का साथ में बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ ससुर शत्रुघ्न और दामाद जहीर की भी जबरदस्त बॉन्डिंग फैंस को दिख रही है। इस सेलिब्रेसन की वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दामाद जहीर इकबाल के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूजा की वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा पापा शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल के बीच में बैठी मस्ती कर रही हैं। फिर वे दोनों का हाथ पकड़कर केक कटिंग कराती हैं। मम्मी पूनम भी वहां मौजूद हैं।
वहीं इस दौरान सोना हमेशा की तरह खिलखिलाती काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में ससुर शत्रुघ्न सिन्हा की अपने दामाद जहीर इकबाल संग जबरदस्त बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों केक काटने के बाद एक दूसरे को केक खिलाते हुए दिख रहे हैं।
एक और वीडियो में दिग्गज निर्देशक रमेश सिप्पी भी अपने दोस्त शत्रुघ्न की बर्थडे पार्टी एंजॉव करते दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी मुस्कुरा रही हैं। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का बर्थडे एक दिन के बाद पड़ता है। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं वहीं जहीर 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।