Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने एक्टर पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल का साथ में बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ ससुर शत्रुघ्न और दामाद जहीर की भी जबरदस्त बॉन्डिंग फैंस को दिख रही है। इस सेलिब्रेसन की वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
