रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' के चर्चित कंटेस्टेंट और मिस्टर इंडिया टाइटल विजेता मयंक पवार का 37 साल की कम उम्र में निधन हो गया। फिटनेस आइकन के रूप में पहचाने जाने वाले मयंक ने अपने छोटे से सफर में लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनकी अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
