Jaws: स्टीवन स्पीलबर्ग की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉज़' इंडिया में करने जा रही है कमबैक, बड़े पर्दे पर धूम मचाने को है तैयार

Jaws: स्टीवन स्पीलबर्ग की 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉज़' भारत में बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फैंस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
स्टीवन स्पीलबर्ग की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉज़' इंडिया में करने जा रही हैं कमबैक

Jaws: पीवीआर, आईएनओएक्स ने शुक्रवार को ऐलान किया स्टीवन स्पीलबर्ग की 1975 की क्लासिक फिल्म "जॉज़" का 4k री स्टोर वर्जन 17 अप्रैल को कुछ ही सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। सिनेमा के इतिहास में एक डिफाइनिंग जॉनर की फिल्म मानी जाने वाली "जॉज़" ने हॉलीवुड की समर ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए एक नया बैंचमार्क स्थापित किया है।

पांच दशक बाद भी, यह फिल्म लोकप्रिय कल्चर में अपना विशेष स्थान रखती है, जिसमें 4 जुलाई की छुट्टियों के दौरान एक खूंखार शार्क द्वारा समुद्र के किनारे बसे शहर में आतंक मचाने की कहानी है। अपनी यूनिक कहानी, म्यूजिक और रोमांच के लिए आज भी याद की जाने वाली यह फिल्म रिलीज के समय सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसका रिकॉर्ड दो साल बाद "स्टार वार्स" ने तोड़ दिया था।

पीवीआर आईएनओएक्स ने कहा है कि 4K रीस्टोरेशन में वापसी के साथ, "जॉज़" अपने ऑरिजनल साउंड के साथ रिलीज होने वाली है। समुद्र की विशालता, अनदेखे खतरे का पेनिक और इसका प्रतिष्ठित साउंड डिज़ाइन नई टेकनीक के साथ फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हैं।


यह री रिलीज पीवीआर आईएनओएक्स की चल रही फिल्मों की री-रिलीज रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत प्रतिष्ठित फिल्मों को बड़े पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। पीवीआर आईएनओएक्स में "ऑटर्स क्यूरेशन" के तहत "जॉज़" भी प्रदर्शित की जा रही है, जो सिनेमा की भाषा को आकार देने वाले फिल्मकारों को सम्मानित करने की एक पहल है।

अनुराग कश्यप की "देव डी" से लेकर स्टीवन स्पीलबर्ग की "जॉज़" तक, इस सूची में कई ऐतिहासिक फिल्में शामिल होंगी, और आने वाले हफ्तों में और भी घोषणाएं की जाएंगी। पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड की प्रमुख रणनीतिकार निहारिका बिजली ने कहा, "हम अपने कार्यक्रमों को समृद्ध करने के तरीकों पर लगातार विचार कर रहे हैं। 'जॉज़' की वापसी दर्शकों की गहन, प्रभावशाली कहानी कहने की बढ़ती रुचि का प्रमाण है। यह एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमाघर में जीवंत हो उठती है, जहां ध्वनि, भव्यता और दर्शकों की व्यापक उत्सुकता अनुभव को और भी बेहतर बनाती है।"

स्पीलबर्ग की फिल्म "जॉज़" पीटर बेंचली के 1974 के उपन्यास पर आधारित थी और इसमें रॉय शाइडर ने पुलिस प्रमुख मार्टिन ब्रॉडी की भूमिका निभाई थी, जो एक समुद्री जीवविज्ञानी और एक पेशेवर शार्क शिकारी के साथ मिलकर एक आदमखोर ग्रेट व्हाइट शार्क का शिकार करते हैं, जो न्यू इंग्लैंड के एक समर रिसॉर्ट शहर में समुद्र तट पर आने वाले लोगों पर हमला करती है। बेंचले और कार्ल गॉटलीब ने इसकी पटकथा लिखी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।