Stranger Things One Last Adventure: 10 साल की कहानी का आखिरी डॉक्यूमेंट्री पार्ट ओटीटी पर, जानें कब और कहां देखें

Stranger Things One Last Adventure on OTT: डफर ब्रदर्स की पॉपुलर वेब सीरीज Stranger Things के फिनाले के बाद भी फैंस के लिए रोमांच खत्म नहीं हुआ। अब “Stranger Things: One Last Adventure” नामक डॉक्युमेंट्री ओटीटी पर आने वाली है, जो सीरीज की पूरी जर्नी और पर्दे के पीछे की कहानियों को सामने लाएगी। देखें कब और कहां स्ट्रीम होगी

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Stranger Things One Last Adventure on OTT: “वन लास्ट एडवेंचर” फैंस के लिए एक भावनात्मक और यादगार सफर साबित होगा। ये

एक दशक, पांच सीजन और 42 एपिसोड… स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) ने 10 सालों तक दर्शकों को अपनी रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया में बांधे रखा। इसकी कहानी, पात्र और अनजाने रहस्य हमेशा फैंस के दिल में बसते रहे और हर नए एपिसोड के साथ उत्सुकता और बढ़ती रही। हाल ही में इस वेब सीरीज का फिनाले एपिसोड रिलीज हुआ, जिसने कई फैंस की आंखें नम कर दी और उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। लेकिन इसे देखकर भी ऐसा नहीं लगता कि कहानी पूरी तरह समाप्त हो गई है। डफर ब्रदर्स ने घोषणा की है कि “Stranger Things: One Last Adventure” नाम से एक आखिरी डॉक्युमेंट्री आने वाली है,

जो सीरीज के सभी सीजन की जर्नी, सेट के पीछे के अनुभव, और शूटिंग के अनदेखे पल फैंस के सामने लाएगी। ये डॉक्युमेंट्री दर्शकों को इस कहानी के निर्माण की पूरी प्रक्रिया और पर्दे के पीछे की मेहनत से रूबरू कराएगी।

डॉक्युमेंट्री का परिचय


इस डॉक्युमेंट्री का नाम है “Stranger Things: One Last Adventure”। ये सीरीज की कहानी को आगे नहीं बढ़ाता, बल्कि पहले सीजन से लेकर फाइनल तक की यात्रा और शूटिंग के बिहाइंड द सीन मोमेंट्स को दिखाता है। 2 घंटे 2 मिनट की इस डॉक्युमेंट्री में फैंस को एंटरटेनिंग, इमोशनल और इनसाइटफुल अनुभव मिलेगा।

रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

Stranger Things: One Last Adventure 12 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। इस डॉक्युमेंट्री में फैंस को पूरी टीम का प्रयास, सेट के अनदेखे पल और सीरीज के निर्माण की पूरी कहानी देखने को मिलेगी।

क्या आएगा सीजन 6?

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के फाइनल के बाद फैंस में सवाल उठे थे कि क्या सीजन 6 आएगा, क्योंकि इलेवन को अलग जगह पर दिखाया गया था। लेकिन डफर ब्रदर्स ने साफ कर दिया है कि सीरीज का समय पूरा हो चुका है। रॉस ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि ये फाइनल सच में इस कहानी का दरवाजा बंद कर देता है।”

“वन लास्ट एडवेंचर” फैंस के लिए एक भावनात्मक और यादगार सफर साबित होगा। ये डॉक्युमेंट्री सिर्फ सीरीज के फैंस ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के निर्माण और पर्दे के पीछे की मेहनत में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी खास अनुभव है।

Happy Patel: आमिर खान, इमरान खान और वीर दास के साथ 'हैप्पी पटेल' और 'दिल्ली बैली' की टीम ने फैन मीट में किया धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।