'एक आखिरी बार...' Stranger Things के फिनाले एपिसोड का ट्रेलर हुआ रिलीज, वेक्ना का सामना करने को तैयार इलेवन

Stranger Things Season 5 Finale Trailer Out: स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 5 के फिनाले एपिसोड का ट्रेलर सामने आ गया है। सीजन 5 के वॉल्यूम 1 और 2 पहले ही रिलीज हो चुके हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस जहां बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं काफी इमोशनल भी हो रहे हैं

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:07 PM
Story continues below Advertisement
स्ट्रेंजर थिंग्स के फिनाले को लेकर फैंस जहां बेहद एक्साईटेड हैं

Stranger Things Finale: स्ट्रेंजर थिंग्स नेटफ्लिक्स के सबसे फेमस साइंस-फिक्शन शोज में से एक हैं। दर्शक बेसब्री से डफर ब्रदर्स के शो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के आखिरी एपिसोड का इंतजार किया कर रहे हैं। सीजन 5 के वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2 पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जो की दर्शकों को काफी पसंद आया। नेटफ्लिक्स पर ये शो लगातार ट्रेंड कर रहा है। वहीं अब स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 5 के फिनाले एपिसोड का ट्रेलर सामने आ गया है। मेकर्स ने इस सुपरहिट सीरीज के आखिरी एपिसोड की पहली झलक दिखाकर दर्शकों को काफी एक्साईटेड कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस जहां बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं काफी इमोशनल भी हो रहे हैं।

Netflix ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “एक आखिरी ट्रेलर।” इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और सीरीज के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कैसे होती है ट्रेलर की शुरुआत

ट्रेलर की शुरुआत जिम हॉपर (डेविड हार्बर) से होती है। वह इलेवन (बॉबी ब्राउन) से कहते हैं कि “मुझे तुम्हारी आखिरी बार लड़ने की जरूरत है।” इसके बाद ट्रेलर में पिछले एपिसोड्स के कई अहम सीन दिखाए जाते हैं, जिनके बीच हॉपर की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं कि जिंदगी तुम्हारे साथ बहुत गलत रही है, तुम्हारा बचपन तुमसे छीन लिया गया। तुम पर हमला हुआ, तुम्हें मैनिपुलेट किया गया। बहुत बुरे लोगों ने लेकिन तुमने कभी इसे खुद को टूटने नहीं दिया।” इसके बाद हॉपर इलेवन से कहते हैं कि, "वह आने वाले बेहतर दिनों के लिए लड़े, हॉकिन्स से बाहर की दुनिया के लिए लड़े और अब इस लड़ाई को हमेशा के लिए खत्म करने का वक्त आ गया है।"


रॉस डफर और मैट डफर के निर्देशन में बना स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का फिनाले भारत में गुरुवार, 1 जनवरी को सुबह 6:30 बजे Netflix पर रिलीज किया जाएगा

थिएटर्स में भी होगी रिलीज

वहीं स्ट्रेंजर थिंग्स का फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर को कुछ चुनिंदा थिएटर्स में और साथ ही Netflix पर प्रीमियर किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिनाले की थिएटर स्क्रीनिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां थिएटर की संख्या 350 से बढ़ाकर 600 से ज्यादा कर दी गई है। अपने चौथे सीजन में ही Stranger Things ने दुनियाभर में 140 मिलियन से ज़्यादा व्यूज हासिल कर लिए थेNetflix की सबसे बड़ी और लोकप्रिय सीरीज में शामिल हो चुकी है

फैंस हुए इमोशनल

स्ट्रेंजर थिंग्स के फिनाले को लेकर फैंस जहां बेहद एक्साईटेड हैं, वहीं शो के खत्म होने की वजह से इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस अपने इमोशन खुलकर जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्लीज गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी एंडिंग मत करना…।” वहीं दूसरे ने कहा, “दस साल के इस शानदार सफर के लिए स्ट्रेंजर थिंग्स को धन्यवाद।” एक ओर यूजर ने लिखा, यह सच में अलविदा है।”

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की फिल्म O’Romeo की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन आएगी एक्टर की फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।