'मैं यहां खुद को सही साबित करने...' अपने वायरल वीडियो पर सुधा चंद्रन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Sudha Chandran: एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने साफ कहा कि वह अपनी आस्था या पर्सनल अनुभव को किसी के सामने सही साबित करने नहीं आई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि भक्ति उनके लिए एक पर्सनल इमोशन है और हर इंसान को अपने विश्वास को अपने तरीके से जीने का हक है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 7:54 PM
Story continues below Advertisement
सुधा चंद्रन ने कहा कि उस एक्सपीरिएंस को शब्दों में समझाना आसान नहीं है

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल हो रहा वीडियो सुधा के घर में आयोजित माता की चौकी का हैं। वीडियो में एक्ट्रेस भजन के दौरान काफी भावुक और एक्साइटेड नजर आईं, हालात ऐसे हो गए कि उनके पति और पास खड़ी महिलाओं को उन्हें संभालते हुए देखा गया। कुछ लोगों ने उनके इमोशन का समर्थन किया, तो वहीं कुछ ने इस पर सवाल भी उठाए। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की रिएक्शन देखने को मिले हैं। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने साफ कहा कि वह अपनी आस्था या पर्सनल अनुभव को किसी के सामने सही साबित करने नहीं आई हैं। सुधा चंद्रन ने बताया कि भक्ति उनके लिए एक पर्सनल इमोशन है और हर इंसान को अपने विश्वास को अपने तरीके से जीने का हक है।

ट्रोलिंग पर सुधा ने क्या कहा


Zoom को दिए एक खास इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने कहा कि उस एक्सपीरिएंस को शब्दों में समझाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया, “यह ऐसा पल होता है, जिसे हर इंसान जीना चाहता है। मां शक्ति आपके भीतर आकर एक अलग तरह की एनर्जी भर देती हैं। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं और अगर मेरे जरिये किसी और को भी उनका आशीर्वाद मिल रहा है, तो यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां खुद को सही साबित करने नहीं आई हूं। जिंदगी को लेकर मेरी अपनी सोच और विश्वास हैं, जिनकी मैं इज्जत करती हूं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। जो लोग ट्रोल करते हैं, वे अपनी जिंदगी में खुश रहें।"

भक्ति एक पर्सनल मामला है

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन उन लाखों लोगों का क्या, जो इस भावना से खुद को जोड़ पाते हैं? मेरे लिए वही लोग सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।” उन्होंने आखिर में कहा, “भक्ति एक पर्सनल मामला है। मैं किसी की भक्ति को जज या क्रिटिसाइज नहीं करती। मैं किसी के सवालों या ट्रोल्स के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। मैं एक सेल्फ-मेड महिला हूं और मैं अपनी जिंदगी गरिमा, सम्मान और भगवान के आशीर्वाद के साथ जीती रहूंगी।”

लोगों के बारें में नहीं सोचती ज्यादा

नागिन एक्ट्रेस ने आगे कहा, “अपनी जिंदगी में, मैंने कभी नहीं सोचा कि लोग क्या बोलेंगे। मेरे एक्सीडेंट के बाद भी, लोगों ने कहा था कि तुम क्या बेवकूफी कर रही हो। लेकिन जब वही एक सक्सेस स्टोरी बन जाती है, लोग उसी के बारे में चर्चा करते हैं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुए वीडियो में सुधा चंद्रन एक माता की चौखी में हिस्सा लेती नजर आती हैं। सफेद और लाल साड़ी के साथ “जय माता दी” लिखा हेडबैंड पहने वह पूरी तरह भक्ति के भाव में डूबी दिखती हैं। इस दौरान वह कई बार भावुक हो जाती हैं और खुद को संभालने के लिए आसपास मौजूद लोगों की मदद लेती दिखती हैं। कुछ क्लिप्स में उनके भाव और हाव-भाव इतने तीव्र नजर आते हैं कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और विवाद शुरू हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।