द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर ने मचाया धमाल, आमिर खान बनकर कर्तिक-अनन्या को दिए रिलेशनशिप टिप्स!

Sunil Grover As Aamir Khan: कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का लगाने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस हफ्ते फिर चर्चा में रहा। शो में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, जिन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन किया। लेकिन असली मजा तब आया जब कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर ने शो में एंट्री ली और अपने अंदाज में आमिर खान का किरदार निभाया।

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 11:59 AM

कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी मिमिक्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने आमिर खान का ऐसा परफेक्ट अवतार लिया कि कई फैंस को लगा असली मिस्टर परफेक्शन स्टेज पर आ गए। कर्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' प्रमोट करने पहुंचे, और सुनील ने जो धमाल मचाया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सुनील ने आमिर खान के सिग्नेचर स्टाइल में एंट्री मारी । सुनील ग्रोवर ने एक्टर का ऐसा रूप लिया था वही शांत चेहरा, वही गंभीर एक्सप्रेशन कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। उन्होंने आमिर की तीन शादियों पर तंज कसते हुए कर्तिक-अनन्या को मजेदार रिलेशनशिप एडवाइस दी। फिल्म के टंग-ट्विस्टर टाइटल पर भी खूब चुटकी ली, जिससे पूरा स्टूडियो हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। प्रोमो क्लिप जैसे ही ऑनलाइन आया, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा रियल आमिर आ गया, वैसा ही लग रहा था!' तो दूसरे ने कहा, 'सुनील आमिर से ज्यादा आमिर लग रहे थे। AI भी सुनील से प्रॉम्प्ट लेता होगा!'

कार्तिक आर्यन ने शो में अपनी फिल्म से जुड़े कई किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई मजेदार पल आए, जिन्हें वे हमेशा याद रखेंगे। वहीं, अनन्या पांडे ने भी अपने किरदार और फिल्म की तैयारी को लेकर बातें कीं। दोनों सितारों ने शो में गेम्स खेले, गाने गाए और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

सुनील ग्रोवर का आमिर खान वाला एक्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फैंस लगातार क्लिप्स शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुनील ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे कॉमेडी के बादशाह हैं। उनकी टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने शो को खास बना दिया।


शो के दौरान कपिल शर्मा ने भी कार्तिक और अनन्या से मजेदार सवाल पूछे, जिनका दोनों ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया। दर्शकों ने इस एपिसोड को खूब सराहा और कहा कि यह एपिसोड लंबे समय तक याद रहेगा।

सुनील की मिमिक्री का जलवा पुराना नहीं है। पहले वो शाहरुख खान के फैन फेवरेट रहे, फिर सलमान, गुलजार और एसएस राजामौली तक पहुंचे। अब आमिर का ये रोल उनकी वर्सटाइलिटी का नया सबूत है। 20 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय सुनील ने टीवी से निकलकर 'दब्बा कार्टेल' और 'जवान' जैसी सीरियस रोल्स भी निभाए। लेकिन कॉमेडी ही उनकी असली ताकत बनी हुई है।

ये एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रहा है, जहां कपिल शर्मा का शो हमेशा की तरह हंसी का डोज देता है। कर्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री और सुनील का कमाल ये कॉम्बो फैंस को एंटरटेन करने के लिए परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें: Ikkis: अगस्त्य नंदा ने धर्मेंद्र को पछाड़ा, देखिए इक्कीस की स्टार कास्ट फीस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।