Govinda: इस वजह से गोविंद से नाराज हैं सुनीता आहूजा, महीनों बाद खोला राज

Govinda: गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा के बीच काफी महीनों से अनबन चल रही है। दोनों के तलाक तक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन अब सुनीता ने रिवील किया है आखिर वह अपने पति से इतना नाराज क्यों हैं।

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
इस वजह से गोविंद से नाराज हैं सुनीता आहूजा

Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लगभग 38 साल हो चुके है। इन दोनों को बी टाउन का फेवरेट और पावरफुल कपल माना जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से आपसी अनबन को लेकर गोविंदा और सुनीता का नाम आए दिन हैडलाइन बनता रहा है। इतना ही नहीं बीच में इनके तलाक होने तक की खबरें सामने आई हैं।

अब महीनों बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपनी नाराजगी की असल वजह का खुलासा किया है। सुनीता ने बताया है कि आखिर किस वजह से इस दोनों के बीच इतने ज्यादा मतभेद हुए। आइए जानते हैं कि सुनीता ने क्या-क्या राज खोले हैं।

पिछले काफी समय से एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें छाई हुई हैं। इस पर सुनीता ने कहा-मुझे गोविंदा से उनकी हरकतों के चलते नाराजगी है। इस वक्त मैं इसलिए गुस्सा हूं कि वह इतना अच्छा हीरो होने के बाद भी काम नहीं करता हैं। गोविंदा काम करे, तो कहां से कहां पहुंच सकता है। उन्हें खुद अपनी कीमत नहीं पता चल पा रही है। मैं चाहती हूं कि वह खुद की कीमत जाने, उन्हें पता है कि वो शानदार एक्टर हैं।


सुनीता ने कहा कि धरम जी ने 88 की उम्र तक काम किया था, अमित जी अभी भी काम कर रहे हैं, तो आप क्यों नहीं करते हैं। इसी बात पर मुझे गुस्सा आता है। लॉकडाउन के समय गोविंदा के पास ओटीटी का बहुत अच्छा काम आया था। अच्छा पैसा भी दिया जा रहा था। लेकिन उनके दिमाग में ये गलतफहमी बैठी है कि मैं तो बड़े पर्दे का हीरो हूं, छोटे स्क्रीन पर कैसे काम कर सकता हूं। ऐसे करियर नहीं चलता है।

आजकल ओटीटी बड़े पर्दे से ज्यादा हिट चल रहा है। अच्छा खासा पैसा दिया जा रहा था, टॉपिक अच्छा था, लेकिन वह काम करने के लिए राजी नहीं हुए। मैं उनकी पत्नी हूं, मैं कभी ऐसा काम करने के नहीं बोलूंगी, जिससे उनका नाम करियर या उनका नाम खराब हो। ओटीटी पर सब काम कर रहे हैं। मैं चाहती हूं वह अच्छा काम करे। बस मैं इसके लिए टोकती रहती हूं, वही बात उन्हें बुरी लगती है।'

गोविंदा सिल्वर स्क्रीन से काफी समय से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, इसी साल गोविंदा ने अपनी अपकमिंग मूवी दुनियादारी का ऐलान किया है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह सलमान खान के साथ फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।