Sunita Ahuja Reaction: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा बीते 2 सालों से अपनी पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार एक्टर के बारे में खुलकर बोल रही हैं। उनके पारिवारिक कलह ही चर्चा जोरों पर हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले ही सुनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गोविंदा का एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ एक्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है। एक बार फिर से उन्होंने इसे लेकर बात की है।
दरअसल हाल ही में सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी से बात की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा के अफेयर को लेकर खुलकर बात की गई है। सुनीता से साफ मना किया कि वो गोविंदा को कभी माफ नहीं करने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि गोविंदा ने अपने बेटे के करियर में कभी मदद नहीं की है। इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा, 'मैं गोविंदा को कभी नहीं माफ करने वाली, मैं नेपाल की हूं, एक खुखरी निकाल दूंगी ना तो पसीने छुट जाएंगे। इसलिए बोलती सतर्क हो जा बेटा अभी भी टाइम है।'
सुनीता ने गोविंदा को लेकर कहा कि, 'ऐसी लड़कियां बहुत आती जाती रहती हैं। तुम बेवकूफ नहीं हो। तुम 63 साल के हो चुके हो। तुम्हें टीना, हर्ष की शादी करना है, बेटे का करियर की चिंता नहीं है। बेटा होने के नाते उसने कभी भी गोविंदा को नहीं कहा कि यहां इसे...उसे फोन कर दो। गोविंदा ने भी अपनी तरफ से कोई हेल्प नहीं की, मैंने तो गोविंदा के मुंह पर ये बात बोली हुई है। उसके नाम ही सही नहीं है, उसका नाम गोविंदा है तभी इतनी गोपियां हैं। यही तो गलत है ना कि ये जब मैं दुर्गा का रूप धारण करूंगी तब फिर मत बोलना।
सुनीता ने एक बार फिर ऐसी बातें करके खलबली मचा दी है। एक बार फिर से गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बातों का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि सुनीता आहूजा ने कुछ महीने पहले ही खुलासा किया था कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पहले उन्होंने कहा कहा था कि वो कोई मराठी एक्ट्रेस है, अब उन्होंने ये भी बताया था कि ये लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है। वह एक्टर के साथ पैसों की वजह से चिपकी हुई है।