Dharmendra 90th birthday: सनी देओल से लेकर अभय देओल तक, धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बेटे

Dharmendra 90th birthday: धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके 90वें जन्मदिन के खास मौके पर देओल परिवार ने उनके साथ बिताईं यादों को शेयर किया है।

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बेटे

Dharmendra 90th birthday: आज का दिन देओल परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों के लिए एक बेहद मुश्किल है। बॉलीवुड के चहेते 'ही-मैन' धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन का जश्न अब एक यादगार पल बन गया है, क्योंकि कुछ ही हफ़्ते पहले, 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था। उनके परिवार ने जन्मदिन इमोशनल नोट शेयर किए हैं।

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा है। नोट में उनके अटूट बंधन के बारे में बताया गया है। ईशा ने अपने पिता को याद करते हुए कई अच्छी यादें ताजा की और फैंस के साथ शेयर की हैं।

वहीं बेटे सनी देओल एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धरम पाजी के साथ, पहाड़ों की खूबसूरती को देख रहे है। इस क्लिप में सनी और धर्मेंद्र पहाड़ों के नज़ारों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब सनी पूछते हैं, "पापा, क्या आप मजे ले रहे हैं?" जिस पर धर्मेंद्र दिल खोलकर हंसते हुए कहते हैं, "मैं सचमुच आनंद ले रहा हूं।" वीडियो के साथ, सनी ने एक छोटा सा नोट भी लिखा "आज मेरे पिता का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं पापा। आपकी याद आती है।


धर्मेंद्र के भतीजे, अभिनेता अभय देओल ने भी एक पुरानी तस्वीर के साथ बचपन की एक याद शेयर की। अभय ने ऐसे पल का ज़िक्र किया जब धर्मेंद्र ने उन्हें जीवन का एक ऐसा सबक दिया था। उन्होंने बताया "शायद 1985 या 1986 की बात होगी, मुझे डांटा गया था, इसलिए मैं दुखी था। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया, अपने पास बिठाया और कहा, "रोशनी की तरफ़ देखो", और फ़ोटोग्राफ़र से यह तस्वीर खिंचवाई। मैं उस पल का इंतज़ार कर रहा हूं जब मेरा समय आएगा और मैं उन्हें ये शब्द फिर से कहते हुए सुनूंगा। आज उनका जन्मदिन था।"

View this post on Instagram
A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

अपने फैंस के साथ अपने पिता के गहरे जुड़ाव को देखते हुए, दोनों भाइयों ने इस दिन को सबके साथ शांति से मनाने का फैसला किया है। एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "सनी और बॉबी ने अपने पिता की स्मृति और विरासत का सम्मान करने के लिए उनके फार्महाउस जाने का फैसला किया है। अपनी योजनाओं पर चर्चा करते हुए, उन्होंने महसूस किया कि कई प्रशंसक चाहते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र से आखिरी बार मिलने या उन्हें देखने का मौका मिले। इसलिए उन्होंने उन प्रशंसकों के लिए फार्महाउस को खोलने का फैसला किया है, जो आना चाहते हैं, उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और परिवार से मिलना चाहते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।