Sunny Deol Angry: फोटो पे फोटो ले रहे...शर्म करो, घर के बाहर खड़े पैपराजी पर फूट पड़ा सनी देओल का गुस्सा

Sunny Deol Angry: सुबह सवेरे घर के बाहर खड़े पैपराजी पर सनी देओल काफी भड़कते नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपडेटेड Nov 13, 2025 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
पैपराजी पर सनी देओल हुए नाराज, बोले-तुम्हारे मां-बाप नहीं है क्या...

Sunny Deol Angry: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं। घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है। 13 नवंबर को सुबह धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल को घर के बाहर स्पॉट किया गया है। वो घर के बाहर पैपराजी को खड़ा देखकर काफी गुस्सा हो गए। सनी देओल पैपराजी पर तेजी से नाराज हुए। उन्होंने पहले हाथ जोड़े और फिर सभी की क्लास लगा दी।

एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी देओल को कहते देखा जा सकता है कि- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में भी मां-बाप हैं। आपके भी बच्चे हैं। आप लोग यहां पर खड़े हो कर बस वीडियो लिए जा रहे हो। शर्म करिए। इस दौरान सनी देओल ने ब्लू शर्ट-ग्रे पैंट कैरी की थी। उन्होंने ब्लैक कैप भी लगाई थी और काफी परेशान दिख रहे थे।


बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की पिछले कुछ दिनों से तबीयत काफी खराब चल रही हैं। वेटरन एक्टर को कई दिन पहले ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट भी दिया गया था। हालांकि, अब वो ट्रीटमेंट को धीरे-धीरे रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इसीलिए अब उनकी फैमिली उन्हें घर पर ट्रीटमेंट के लिए ले आई है। डॉक्टर उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर करने के लिए उनके घर पर आ जा रहे हैं।

धर्मेंद्र से हॉस्पिटल में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे एक्टर्स मिलने पहुंचे थे। वहीं एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर लोगों को अपडेट भी दी थी। उन्होंने कहा, 'ये मुश्किल वक्त है। धर्मजी की हेल्थ को लेकर हम सभी परेशान हैं। उनके बच्चे सो नहीं पा रहे हैं। मैं भी इतनी सारी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ना चाहती हूं। मैं खुश हूं कि वो घर आ गए हैं। उन्हें अपनों के बीच रहने की जरुरत है, इससे वह ज्यादा जल्दी सही होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।