Samay Raina News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 मई) को एक गैर सरकारी संगठन (NGO) की याचिका पर विवादित शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के होस्ट समय रैना समेत पांच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को तलब किया है। एनजीओ ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने शो में स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (SMA) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि वे पांचों इंफ्लुएंसर को नोटिस जारी कर अदालत में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
