देश में सोने की कीमत में 7 अगस्त को भी इजाफा है। सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 149870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल के कारण देश के अंदर भी सोने के भाव में तेजी आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,235.57 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने की वैश्विक कीमत इस सप्ताह में अब तक 4.8 प्रतिशत चढ़ी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ऐसी उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से पूरी तरह खुल जाएगा। इस उम्मीद ने महंगाई की चिंताओं को कम किया है। इससे अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर चिंता कम हुई है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 7 अगस्त की सुबह देश के अंदर गिरावट दिख रही है। चांदी अब 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.26 डॉलर प्रति औंस है।