NH404-Daldalll: 'दलदल' में फंसे जयदीप अहलाव..., 'रोड रोलर' के नीचे आए राकेश वेदी, सुरेश त्रिवेणी ने अपनी दो फिल्मों का किया ऐलान

NH404-Daldalll: ‘सुबेदार’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दिया है। दोनों के पोस्टर सामने आ गए हैं, जिसने फैंस की एक्साइठमेंट को बढ़ा दिया है।

अपडेटेड May 08, 2026 पर 6:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पोस्टर्स रिलीज कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

NH404-Daldalll: डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने ‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का डायरेक्श करके दर्शकों का दिल जीता है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली 2 फिल्मों का का जोरशोर से अनाउंसमेंट कर दिया है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

पहले बात राकेश बेदी स्टारर फिल्म की करते हैं। वेटरन एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है। फिल्म का नाम ‘NH404’ है। इस फिल्म में राकेश बेदी लीड रोल में दिखने वाले हैं।

मूवी का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि राकेश बेदी एक रोड रोलर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करना।’ हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है।


वहीं डायरेक्टर ने जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। साथ ही एक्टर ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें ‘दलदल’ लिखा है। पोस्टर में जयदीप दलदल में फंसे हुए खुदको बचाते दिख रहे हैं। पोस्टर देख लग रहा है कि फिल्म डार्क और इंटेंस होने वाली है।

दलदल का निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी करने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप ने अपने कैप्शन में लिखा- ‘इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।’ फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। दोनों फिल्मों के पोस्टर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वहीं फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। जहां एक तरफ राकेश बेदी की फिल्म 'एनएच404' का पोस्टर मजेदार है, तो वहीं जयदीप अहलावत की फिल्म 'दलदल' का पोस्टर काफी थ्रिलर से भरा दिख रहा है। फैंस अब फिल्मों के अगले अपडेट का बेसब्री से वेट कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।