
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने पिंक, थप्पड़, नाम शबाना, मुल्क, मिशन मंगल, हसीन दिलरुबा और डंकी जैसी कई शानदार फिल्मों से हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस सोशल वर्क करने के लिए भी खूब वाहवाही लूटती हैं। कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने नन्ही फाउंडेशन के नन्ही कली प्रोजेक्ट के तहत 100 बच्चियों को गोद लिया है।
हाल ही में वे अपने इस एनजीओ में पति मैशियास बो संग दौरे पर गई थीं। इस दौरान उनका ना केवल गर्मजोशी के साथ वेलकम किया गया, बल्कि यहां उनकी शादी के डेढ़ साल बाद गोद भराई की रस्म की गई है। इसकी वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की हैं। वहीं कई लोगो को लग रहा थी कि एक्ट्रेस का बेबी शॉवर है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये वीडियो तापसी के एनजीओ का है।
तापसी पन्नू ने मार्च 2024 में उदयपुर में पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से छुपकर शादी कर ली थी। वहीं एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नन्ही कली प्रोजेक्ट के तहत अपने दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एनजीओ की महिलाएं उनके और उनके पति मैथियास के साथ एक खास रस्म निभाती नजर आईं।
वीडियो में, तापसी और मैथियास बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं 'नहीं कली' प्रोजेक्ट की दूसरी लड़कियां और महिलाएं तापसी के साथ रस्म कर रही हैं। वीडियो में तापसी सर पर दुपट्टा लिए हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं एक्ट्रेस और उनके पति मैथियास को गेंदे के फूलों की माला पहनाती हैं साथ ही एक्ट्रेस की गोद में फल, मिठाइयाँ और अन्य उपहार लेकर डालती दिख रही हैं।
वीडियो के साथ तापसी कहती हैं कि "वैसे तो मैं और मैथियास इन लड़कियों से और इनके परिवार से काफी सालों मिलते हुए आ रहे हैं। लेकिन आज का यह सफर खास था। वास्तव में मुझे और मैथियास को इस बात का एहसास तक नहीं था कि यह पहली बार था जब हम शादी के बाद इन लड़कियों से मिलने गए थे। शादी के बाद जब पहली बार लड़की अपने घर आती है, तो ये प्यारी सी रस्म होती है। कुछ अच्छा करना चाहो तो बदले में भी जाने-अनजाने में बहुत कुछ अच्छा मिलता है। खूब सारी दुआएं मैं लेकर जा रही हूं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।