Bhoot Bangla: ‘भूत बंगला’ में पुरानी जोड़ी की वापसी, अक्षय ने बताया तब्बू से दूर रहने का कारण

Bhoot Bangla: फिल्म ‘भूत बंगला’ में लगभग 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार फटेहाल अंदाज में दिखे, जिसने सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इतने लंबे समय तक दोनों ने साथ काम क्यों नहीं किया था

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
Bhoot Bangla: फिल्मों में आने से पहले अक्षस और तब्बू एक-दूसरे को जानते थे। 

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अलग तरह का अनुभव लेकर आने वाली है। ट्रेलर में जहां एक तरफ डर का माहौल दिखाई देता है, वहीं दूसरी तरफ कॉमेडी के तड़के ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है।

फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ डराने या हंसाने की कोशिश नहीं की गई, बल्कि इमोशंस का भी खास ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि इसे एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज माना जा रहा है। ट्रेलर देखकर साफ है कि कहानी में कई ट्विस्ट और मजेदार पल देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रख सकते हैं।

ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय का अनोखा अंदाज


इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला, लेकिन उनका फटेहाल लुक सभी का ध्यान खींच गया। इस पर उन्होंने मजाक में कहा कि फिल्म प्रोड्यूस करते-करते ऐसे ही हाल हो जाते हैं। दरअसल, इस फिल्म को एकता कपुर और अक्षय कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

तब्बू और अक्षय की मजेदार नोकझोंक

इवेंट में तब्बू ने पुरानी यादें ताजा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अक्षय उनकी जिंदगी से “भूत की तरह गायब” हो गए थे। इस पर अक्षय कुमार ने तुरंत टोकते हुए कहा, “मैं भूत नहीं हूं।” दोनों की ये नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई।

हेरा फेरी’ के बाद साथ काम क्यों नहीं किया?

हेरा फेरी के बाद लंबे समय तक दोनों साथ नजर नहीं आए। इस पर अक्षय ने बताया कि सही स्क्रिप्ट नहीं मिली और दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त थे। वहीं, निर्देशक प्रियदर्शन ने मजाक में कहा कि 25 साल बाद भी दोनों में ज्यादा बदलाव नहीं आया, बस बाल थोड़े कम हो गए हैं।

संघर्ष के दिनों की दिलचस्प कहानी

फिल्मों में आने से पहले अक्षस और तब्बू एक-दूसरे को जानते थे। दोनों साथ में डांस क्लास जाया करते थे और अक्षय उन्हें बाइक से लेने भी पहुंचते थे। अब सालों बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए उनकी जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।