Get App

Tanaji: 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' को पूरे हुए 6 साल, क्या बनेगा शरद केलकर-अजय देवगन स्टारर का पार्ट 2?

Tanaji: अजय देवगन, शरद केलकर स्टारर तानाजी फिल्म ने अपने 6 सालों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म को लेकर गुड न्यूज सामने आई हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:59 PM
Tanaji: 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' को पूरे हुए 6 साल, क्या बनेगा शरद केलकर-अजय देवगन स्टारर का पार्ट 2?
तानाजी द अनसंग वॉरियर' को पूरे हुए 6 साल

Tanaji: शरद केलकर की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। साल 2020 में रिलीज़ हुई यह ऐतिहासिक फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही बड़ी हिट नहीं रही, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास अनुभव भी बनी। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मराठा योद्धा तानाजी की वीरता, बलिदान और गर्व को दिखाया गया था।

फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे। शरद केलकर की गंभीर और प्रभावशाली अभिनय ने फिल्म को और मजबूत बनाया। फिल्म के 6 साल पूरे होने पर शरद केलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया और लिखा, “6 साल इस अद्भुत अनुभव के tanhajifilm जय भवानी जय शिवाजी।

वहीं अजय देवगन ने ‘तान्हाजी’ के छह साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अजय ने फिल्म के अलग-अलग सीन के पेटिंग पोस्ट शेयर किए हैं। इनमें अजय के साथ काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर के भी दिख रहे हैं। अजय ने मराठी में कैप्शन लिखा, किला तो आ गया लेकिन शेर चला गया। इसके साथ ही अजय ने लिखा, ‘लेकिन कहानी अभी पूरी नहीं हुई है।’ इस कैप्शन के बाद फैंस पार्ट 2 के कयास लगाने लगे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें