Tara Sutaria Cannes 2026: तारा सुतारिया ने स्टाइलिश अंदाज में किया कान्स डेब्यू, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tara Sutaria Cannes 2026: तारा सुतारिया ने कान्स 2026 में अपना शानदार डेब्यू कर लिया है। उनके स्टाइलिश लुक्स देख फैंस दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement
डिनर के लिए तारा ने विविएन वेस्टवुड के सिग्नेचर कॉर्सेट डिज़ाइन वाले एक बेहद खूबसूरत आइवरी गाउन को पहना। गाउन में ड्रेप्ड काउल नेकलाइन हैं, जो रोमांटिक और विंटेज लुक दे रही हैं।

Tara Sutaria Cannes 2026: तारा सुतारिया कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में फैशन की दुनिया में धूम मचा रही हैं। दो शानदार अपीयरेंस से सबको कायल करने के बाद, अब अभिनेत्री फ्रेंच रिवेरा से अपने तीसरे लुक को शेयर किया है। 14 मई को रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमेन इन सिनेमा' गाला डिनर में तारा ने एक खूबसूरत सफेद गाउन पहना, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आइए उनके इस लेटेस्ट कान लुक को देखें और कुछ स्टाइल टिप्स लें।

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

डिनर के लिए तारा ने विविएन वेस्टवुड के सिग्नेचर कॉर्सेट डिज़ाइन वाले एक बेहद खूबसूरत आइवरी गाउन को पहना। गाउन में ड्रेप्ड काउल नेकलाइन हैं, जो रोमांटिक और विंटेज लुक दे रही हैं। साथ ही उनकी कॉलरबोन और कंधों को शॉर्प दिखा रही है। शानदार साटन फैब्रिक का बना ये गाउन एक्ट्रेस पर काफी सूट कर रहा है। इस लुक को उन्होंने डायमंड नेकलेस, स्टाइलिश बन और ग्लैमरस मेकअप के साथ पूरा किया है।

View this post on Instagram
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)


तारा ने बताया कि उन्होंने फिल्म फेस्टिवल और रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला के लिए अपने लुक्स की प्लानिंग करते समय जानबूझकर अपनी personal aesthetic का ध्यान रखा। इस गाला में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की पांच अन्य महिलाओं के साथ सम्मानित किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

उन्होंने कहा, "मेरे मन में बहुत सारे विचार थे कि मैं खुद को कैसे प्रस्तुत करना चाहती हूं और इंडस्ट्री और अपने सफर का प्रतिनिधित्व कैसे करना चाहती हूं। मैं अपनी पहचान के प्रति सच्ची रही, जो कि पुराने जमाने की है, और क्लासिक ही मेरी स्टाइल है।" उन्होंने आगे बताया कि स्टाइलिस्ट तान्या घावरी के साथ मिलकर उन्होंने जो लुक्स तैयार किए, वे 1950 और 60 के दशक से प्रेरित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।