AP Dhillon कॉन्सर्ट विवाद पर तारा सुतारिया का करारा जवाब, फॉल्स नैरेटिव्स पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Tara Sutaria: एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने AP Dhillon के मुंबई कॉन्सर्ट में स्टेज पर उनके साथ थिरकने और चेक पर किस के वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर करारा जवाब दिया है।

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement

हाल ही में हुए AP Dhillon के कॉन्सर्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी शामिल हुए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें और ट्रोलिंग शुरू हो गई।

दरअसल 26 दिसंबर को जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए इस धमाकेदार शो में तारा को स्टेज पर बुलाया गया, जहां दोनों ने अपने हिट सॉन्ग 'थोड़ी सी दारू' पर ठुमके लगाए। सिंगर ने तारा को गले लगाया और चीक पर किस किया, जबकि बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ऑडियंस में खड़े होकर देखते रहे। वायरल वीडियो में वीर का 'असहज' दिखना ट्रोल्स के लिए खाना बन गया, जिससे मीम्स की बाढ़ आ गई।

तारा सुतारिया ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उनके बारे में फैलाई जा रही “फॉल्स नैरेटिव्स” से वह बेहद आहत हैं। तारा ने कहा कि कुछ लोग बिना सच्चाई जाने कहानियां गढ़ते हैं और उन्हें गलत तरीके से पेश करते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी तरह की अफवाहों या झूठी बातों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। तारा का यह बयान उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की।


वहीं, वीर पहाड़िया ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग दूसरों की निजी जिंदगी पर बेवजह टिप्पणी करते हैं, वे महज “जोकर्स” हैं। वीर ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते रहेंगे।

कॉन्सर्ट के दौरान तारा और वीर की मौजूदगी को लेकर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं। कुछ यूजर्स ने दोनों को लेकर नकारात्मक बातें लिखीं, जिससे यह विवाद और बढ़ गया। लेकिन तारा और वीर ने जिस तरह से ट्रोल्स को जवाब दिया, उसने साफ कर दिया कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं चाहते।

तारा सुतारिया, जो अपनी फिल्मों और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं, ने इस पूरे मामले को बेहद गरिमापूर्ण तरीके से संभाला। वहीं वीर पहाड़िया का सीधा और बेबाक अंदाज़ भी फैंस को पसंद आया।

View this post on Instagram

A post shared by TARA (@tarasutaria)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।