Cannes 2026: तारा सुतारिया का कान्स डेब्यू इस साल के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट में से एक बनता जा रहा है। अपने रेट्रो पसंद और अटरेक्टिव फैशन सेंस ऑफ स्टाइल के लिए जानी जाने वाली तारा ग्लोबल स्टेज पर विंटेज लुक अपनाने वाली हैं, जो हॉलीवुड के सुनहरे दौर के टाइमलेस ग्लैमर से मिलता जुलता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, "तारा सुतारिया का कान्स डेब्यू फैशन डायरेक्शन 50 और 60 के दशक के टाइमलेस ग्लैमर से मिलता जुलता होने वाला है। इसका मकसद पुराने हॉलीवुड की एलिगेंस, सोफिस्टिकेटेड सिल्हूट्स, क्लासिक ब्यूटी और अनदेखे ग्लैमर को फिर से रिवाइन करना है, जो तारा के करीब भी है।
एक्ट्रेस और उनके स्टाइलिस्ट ने इन लुक्स को कॉन्सेप्चुअलाइज़ और तैयार करने में बहुत करीबी से काम किया है, ताकि हर अपीयरेंस व्यक्तिगत, प्रामाणिक और उनकी स्टाइल के प्रति अच्छा और सही लगे। दिलचस्प बात यह है कि ऐसी खबरें भी हैं कि तारा कुछ कान्स लुक्स में अपने फिल्म टॉक्सिक के किरदार रेबेका के रंगों को दर्शा सकती हैं।
टॉक्सिक फिल्म में उनका यह किरदार विंटेज और क्लासिक ऑरा लिए हुए है, इसलिए फैन्स को रेड कार्पेट पर उनकी स्टाइलिंग में उस दुनिया की झलक देखने को मिल सकती है। विंटेज एलिगेंस और किरदार-प्रेरित स्टोरीटेलिंग का मिक्स करते हुए, तारा का कान्स डेब्यू शायद पूरी तरह उस अभिनेत्री और कलाकार को दर्शाएगा, जिसे वह अब बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।