Thalapathy Vijay: विजय को प्यार से फैंस 'थलापति'कहते हैं। तमिल सिनेमा में एक्टर सबसे बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। विजय ने एक्टिंग करियर से सन्यास लेकर राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया है। एक्टर ने अपनी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' के साथ राजनीति में धमाकेदार एंट्री मारी है।
विजय ने अपना डेब्यू 'नालैया थीरपू' फिल्म से किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन बाद में उन्होंने 'गिल्ली', 'थुप्पाकी' और 'मर्सल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बन गए।
बीते कुछ सालों में 'मास हीरो' के तौर पर उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज, उनकी रियल लाइफ से काफी कनेक्टेड नजर आ रही है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने फिल्मों के जरिए दर्शकों का शानदार राजनीतिक संदेश दिए हैं। साल 2024 में, विजय ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने सिनेमा से सन्यास ले लिया था। उनकी पार्टी का लक्ष्य तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सिर्फ शामिल होना नहीं बल्कि जीतना भी था, जो आज नतीजों वाले दिन नजर भी आ रहा है।
बात करें उनके फिल्मी करियर की तो 2004 में, 'घिल्ली' पहली ऐसी तमिल फिल्म थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 मिलियन से ज्यााद की कमाई कर डाली थी। इसने MGR की 1969 की फिल्म 'अदिमई पेन' के पिछले रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया था। उस समय से, विजय को कोई पीछे नहीं कर सकता है। 'थुप्पाकी', 'मर्सल', 'मास्टर', 'लियो' जैसी उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने 68 फिल्मों में काम किया और तमिलनाडु में हर उम्र के लोगों के बीच खुद को स्टेबलिश किया है। फैन्स उन्हें 'थलपति'जिसका अर्थ होता है 'कमांडर' कहते हैं।
फिल्मों से सन्यास लेने से पहले उन्होंने अपने फैंस के लिए आखिरी फिल्म जन नायकन रिलीज की। साउथ एक्टर थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म जन नायकन रिलीज से पहले विवादों में रही है। अब जाकर फिल्म को रिलीज डेट मिल पाई है। विजय की ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।