Thamma Advance Booking Day 1: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर के बाद से ही इसका काफी बज बन चुका है। वही 17 अक्टूबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली जा चुकी है। इसी क साथ फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। नतीजतन ‘थामा’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज से पहले प्री टिकट सेल में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म स्त्री, मुंज्या और भेड़िया जैसी हिट फिल्में बनाने वाले दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ही पार्ट है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का मजेदार कॉम्बो होने वाला है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही हैं। इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि 17 अक्टूबर को ‘थामा’ की एडवांस बुकिंग खुली थी और कुछ ही घंटों में देशभर में ताबड़तोड़ टिकिट बिके हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे तक ‘थामा’ के हिंदी 2डी फॉर्मेट में 20 हजार 645 टिकटों को पहले दिन के लिए बुक किया गया है। जबकि तेलुगु 2डी में इस फिल्म के 36 टिकट बिके हैं। वहीं हिंदी आईएमैक्स 2 डी में इसके 186 टिकटों की बिक्री हुई है। वहीं हिंदी 4डीएक्स में इसके 11 टिकट बिक चुके हैं।
इसी के साथ ‘थामा’ ने देशभर में इसके अब तक 20 हजार 878 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है। बिना ब्लॉक सीटों के इसने अब तक 63.56 लाख और ब्लॉक सीटों के साथ 3.12 करोड़ का शानदार कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग की कमाई देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।
वहीं ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ‘थामा’ अपने पहले दिन 17-22 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। इस फिल्म का हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' से बॉक्स ऑफिस से क्लैश होगा। हालांकि ‘थामा’ को पांच दिनों का लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलने वाला है। निर्माता पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 1 लाख से ज़्यादा टिकट बेचने की उम्मीद है। पहले शो से पहले 1.25-1.5 लाख टिकट बिक सकते हैं।
‘थामा’ में आयुष्मान खुराना आलोक का किरदार निभाते दिखने वाले हैं. जबकि रश्मिका मंदाना ने तड़का के रोल में है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन यक्ष्मा के कैरेक्टर में नज़र आएंगे। अभिनेता परेश रावल फिल्म में श्री राम बजाज गोयल की भूमिका निभाते दिखेंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।