विजय दिवस पर रिलीज हुए बॉर्डर 2 के टीजर ने फैंस को जोश से भर दिया है। सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह बनकर दुश्मनों पर गरजेगें। 1997 की क्लासिक का ये सीक्वल हाई-वोल्टेज एक्शन, इमोशनल ड्रामा और देशभक्ति से लबालब, जो 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर थिएटर्स में धमाल मचाएगा।
