Get App

The Crow OTT Release Date: इस दिन दस्तक दे रही है 'द क्रो', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये सुपरनैचुरल सीरीज

The Crow OTT Release Date: द क्रो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह नवीनतम थ्रिलर 1994 की ब्रैंडन ली फिल्म का रीबूट है, जिसे जेम्स ओ'बार की इसी नाम की कॉमिक बुक पर बनाया गया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 3:18 PM
The Crow OTT Release Date: इस दिन दस्तक दे रही है 'द क्रो',  जानें कब और कहां देख सकेंगे ये सुपरनैचुरल सीरीज
तैयार हो जाइए...इस दिन दस्तक दे रही है 'द क्रो'

The Crow OTT Release Date: हॉलीवुड अभिनेता बिल स्कार्सगार्ड के लिए 2024 बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक्टर ने दो बिल्कुल अलग फिल्मों में काम किया। ऑस्कर-नामांकित Nosferatu में एक खौफनाक पिशाच की भूमिका निभाने से लेकर "द क्रो" में एक मूडी सुपरहीरो की भूमिका निभाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। Nosferatu बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित हुई, लेकिन "द क्रो" कोई ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई। हालांकि, अलौकिक और डरावनी फिल्मों के लवर इंडियन फैंस को यह फिल्म पसंद आ सकती है, जो अगस्त में ओटीटी पर रिलीज़ की जा रही है।

यह सुपरनैचुरल थ्रिलर ड्रामा 14 अगस्त, 2025 से केवल लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जिसे ओटीटीप्ले प्रीमियम के माध्यम से भारतीय फैंस देख सकते हैं। बता दें कि "द क्रो" 1990 के दशक की "द क्रो" मूवी सीरीज़ का एक आधुनिक संस्करण है, जो उस फ्रैंचाइज़ी की पांचवीं किस्त है, जिसमें "द क्रो: साल्वेशन" और "द क्रो: विकेट प्रेयर" जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 2024 में रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म जेम्स ओ'बार की इसी नाम की कॉमिक बुक का दूसरा सिनेमाई रूपांतरण भी है, जो 1989 में प्रकाशित किया गया था।

2024 में आने वाली यह रीबूट फिल्म नई पीढ़ी के लिए बदले की एक गहरी गॉथिक कहानी लेकर आई है, जिसमें एक संगीतकार की दुखद स्टोरी है, जिसे अपनी और अपनी मंगेतर की क्रूर हत्याओं का बदला लेने के लिए महाशक्तियों के साथ पुनर्जीवित किया जाता है। यह सीरीज की एक रोमांचक वापसी है, जिसमें उन इमोशनंस और अलौकिक चीजों को समेटा गया है, जिन्होंने ऑरीजनल फिल्म श्रृंखला को एक शानदार कहानी बनाया था।

स्कार्सगार्ड एरिक ड्रेवेन की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि एफकेए ट्विग्स उनकी प्रेमिका शेली वेबस्टर की भूमिका निभा रही हैं। मुख्य खलनायक डैनी हस्टन हैं, जो खतरनाक विंसेंट रोग का किरदार निभा रहे हैं। कलाकारों की सूची में जॉर्डन बोल्गर, इसाबेला वेई, जोसेट साइमन, लॉरा बिर्न और सामी बौजिला जैसी अन्य नाम शामिल हैं।

पिछले साल अगस्त में, न्यूयॉर्क में "द क्रो" के प्रीमियर में शामिल होने के दौरान, स्कार्सगार्ड ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि इस फिल्म ने शूटिंग के दौरान उनके लिए शारीरिक रूप से कोई समस्या पैदा नहीं की, लेकिन भावनात्मक रूप से उन पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा था, क्योंकि उन्हें चार महीने तक शूटिंग करनी पड़ी थी। 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें कहानी और शूटिंग प्रक्रिया में पूरी तरह डूब जाना बहुत अच्छा लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें