तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही खींचतान बुधवार को और बढ़ गई। खबर है कि जादवपुर से लोकसभा सांसद सायोनी घोष भी बागी गुट में शामिल हो गई हैं, जिसकी अगुवाई काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सायोनी घोष ने काकोली घोष दस्तिदार से संपर्क किया, बागी गुट को अपना समर्थन दिया और उस गुट के पक्ष में तैयार किए गए दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।
