The Great Indian Kapil Show 3: पहली बार कपिल के शो में खिलखिलाते नजर आए गौतम गंभीर, इन खिलाड़ियों का भी हुआ जोरदार स्वागत

The Great Indian Kapil Show 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन भी खूब धमाल मचा रहा है। शो के आने वाले एपिसोड में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के साथ पंत, चहल और अभिषेक शर्मा मस्ती करते दिखने वाले हैं। एपिसोड का नया प्रोमो सामने आ गया है।

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

The Great Indian Kapil Show 3: कपिल शर्मा एक बार फिर से दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। उनका मोस्ट पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर चुका है। इस शो में अब तक सलमान खान से लेकर मेट्रो इन दिनों की स्टार कास्ट शिरकत कर चुकी है। वहीं शो के आने वाले एपिसोड में क्रिकेट जगत के बड़े खिलाड़ी कपिल संग खूब मस्ती करते दिखने वाले हैं। इस एपिसोडा का प्रोमो भी नेटफ्लिक्स ने रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कपिल के शो में लगे चौके-छक्के

इस हफ़्ते द ग्रेट इंडियन कपिल शो में में कॉमेडी ग्राउंड पर चौके-छक्के लगते दिखने वाले हैं। शो में क्रिकेटर्स गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल एक साथ मस्ती करते दिखेंगे। एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा गौतम गंभीर को "कोच सर" कह कर खूब परेशान करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं कोच सर... परमिशन है आज लड़के मस्ती कर सकते हैं? इस पर गौतम भी मजेदार जवाब देते हैं।


कपिल ने खींची गंभीर की टांग

कपिल का सवाल सुनकर गंभीर हंसते हुए कहते हैं मुझे इन लोगों से परमिशन लेनी पड़ती है भाई। ये सुनकर कपिल शॉक्ड हो जाते हैं और खूब हंसते हैं। इसके बाद कपिल ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल से सवाल करते हैं। वह कहते है कि गौतम भाई आप लोगों के साथ सीरियस रहते हैं? ये सुनकर ऋषभ ने बताया कि मैच जब ऊपर नीचे होता है तो सभी परेशान हो जाते हैं। इस पर गौतम कहते हैं कि ये तो वही बात हुई अगर शो अच्छा कर रहा हो तो कैसी सिचुएशन होती होगी। इस पर कपिल हंसते हुए कहते हैं कि सारी बातें मेरे पर ही डालनी है पाजी।

सवालों में उलझे पंत

फिर कपिल पूछते हैं कौन हैं क्रिकेट्स में देवरानी कौन हैं? जो बात इधर की उधर करता है। इस पर सेफ साइड लेते हुए अभिषेक शर्मा कहते हैं मुझे अभी यहां पर एक साल ही हुआ है इसलिए पता नहीं है। ये सुनकर सिद्धू हंसते नजर आते हैं. वहीं ऋषभ पंत कहते हैं कि सारे गलत काम मेरे से ही कराए जा रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान को हुआ अपनी गलती का एहसास, अभिरा को के सामने आएगा बेटी का सच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।