Nani: ‘द पैराडाइज’ स्टार नानी ने मार्च की शुरुआत की जबरदस्त फिटनेस के साथ, वर्कआउट फोटोज वायरल

Nani: 'द पैराडाइज' को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। मेकर्स ने हाल ही में नानी के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना “आया शेर” रिलीज़ किया, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया।

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
‘द पैराडाइज’ स्टार नानी ने मार्च की शुरुआत की जबरदस्त फिटनेस के साथ

Nani: 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है, और इसका बज़ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। नेचुरल स्टार नानी स्टारर यह फिल्म घोषणा के समय से ही जबरदस्त चर्चा में है। यह फिल्म नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला को फिर से साथ ला रही है, जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दशहरा' के बाद दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। ऐसे में अब दर्शकों को इस जोड़ी की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतज़ार है।

'द पैराडाइज' को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। मेकर्स ने हाल ही में नानी के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना “आया शेर” रिलीज़ किया, जिससे फैंस का जश्न दोगुना हो गया। और अब मार्च की शुरुआत के साथ ही, #NaturalStarNani ने माहौल को और गरम कर दिया है। सोशल मीडिया पर नानी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने तगड़े बाइसेप्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है।

तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मार्च...। NaturalStarNani वाला 'आया शेर' गाना अभी यूट्यूब म्यूजिक चार्ट्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और दुनिया भर की प्लेलिस्ट्स पर छाया हुआ है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, फैंस नानी के दमदार हुक स्टेप को कॉपी कर रहे हैं और रील्स व एडिट्स से प्लेटफॉर्म्स को भर रहे हैं। यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 900K से ज्यादा लाइक्स के साथ, गाने के ये तगड़े आंकड़े इसके दबदबे और 'द पैराडाइज' को लेकर बढ़ती बेसब्री को दिखा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nani (@nameisnani)


'दशहरा' जैसी दमदार डेब्यू फिल्म से तारीफें बटोरने वाले श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित 'द पैराडाइज', साहसी और महत्वाकांक्षी कहानी वाली एक ग्रैंड फिल्म बन रही है। इस बार इसका स्केल बड़ा, विज़न शार्प और कहानी कहीं ज्यादा विस्तार वाली लग रही है। इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार म्यूजिक और पावरफुल बना रहा है, जो फिल्म के इमोशनल और ड्रामेटिक मोमेंट्स को और बढ़ाएगा। वहीं, अर्जुन चांडी की अनोखी और रूहानी आवाज़ साउंडट्रैक में गहराई जोड़ रही है, जो फिल्म के कच्चे और शक्तिशाली माहौल के साथ एकदम सही बैठती है।

SLV सिनेमाज़ के बैनर तले बन रही 'द पैराडाइज' 21 अगस्त, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए, मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से इसे इंटरनेशनल मार्केट में प्रेजेंट करने के लिए बात की है। अपने विज़नरी डायरेक्टर, जबरदस्त कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ, 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं; बल्कि एक बड़ी कल्चरल घटना बनने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।