The Raja Saab First Review: प्रभास की हॉरर थ्रिलर को मिला धमाकेदार फर्स्ट रिव्यू, क्लाइमैक्स ने जीता दिल!

The Raja Saab First Review: प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'द राजा साब' रिलीज के ठीक पहले सुर्खियों में छा गई है। संक्रांति के मौके पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस हॉरर कॉमेडी का पहला रिव्यू आते ही फैंस उत्साहित हो गए हैं।

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब का पहला रिव्यू सामने आ चुका है और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। निर्देशक मारुति की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और इसे UA सर्टिफिकेट दिया गया है। खास बात यह है कि फिल्म का रनटाइम तीन घंटे से ज्यादा है, जिसमें भव्य सेट्स, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और हॉरर-फैंटेसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

सेंसर बोर्ड की हरी झंडी और सकारात्मक प्रतिक्रिया

फिल्म ने सेंसर बोर्ड से UA (16+) सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। कुछ छोटे-मोटे बदलावों के बाद बोर्ड ने इसे पूरी तरह मंजूर कर लिया। उमैर संधू ने इंस्टाग्राम पर इसे 'मास ओरिएंटेड एंटरटेनर' करार देते हुए प्रभास की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने संजय दत्त को 'सरप्राइज पैकेज' बताया और दोनों के बीच क्लैश सीन को हाइलाइट किया। विजुअल इफेक्ट्स, निर्देशन और खासकर क्लाइमैक्स को शानदार बताते हुए 3.5 स्टार दिए हैं। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 10 मिनट है, लेकिन एडिटिंग ऐसी है कि बोरियत नहीं होती है।raja saab

दमदार स्टारकास्ट


कहानी राजा साब (प्रभास) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो शाही खानदान से हैं लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे अपनी दादी गंगादेवी के साथ पुराने महल में लौटते हैं, जो भूत-प्रेतों से भरा रहस्यमय जगह बन जाता है। दादाजी के हस्ताक्षर के बिना बाहर निकलना मुश्किल है। प्रभास अपनी खोई संपत्ति वापस पाने और परिवार के विश्वास को जीतने की जद्दोजहद करते हैं। फिल्म दादा-पोते और दादी-पोते के इमोशनल बॉन्ड को खूबसूरती से दिखाती है। मालविका मोहनन भैरवी, रिद्धि कुमार अनीता, निधि अग्रवाल और संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बोमन ईरानी भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

निर्देशक मारुति का नया प्रयोग और फैंस की उम्मीदें

मारुति का निर्देशन हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का अनोखा मिश्रण लाता है। प्रभास का यह नया अवतार फैंस के लिए सरप्राइज है। भव्य सेट्स, शानदार VFX और थमन एस का संगीत फिल्म को ग्रैंड लुक देते हैं। प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स मिलाकर 45 मिनट का सफर रोमांच से भरपूर है। दर्शकों को फेस्टिवल मूड में देखने की सलाह दी गई है। साल के पहले बड़े रिलीज के रूप में यह पान इंडिया हिट साबित हो सकती है।

पहले रिव्यू के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद दमदार है और संजय दत्त का किरदार दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित होगा। प्रभास को इस बार एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में देखा जाएगा, जो उनके पिछले किरदारों से अलग है। प्रभास की पिछली फिल्म क्लकी 2898 एडी के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। द राजा साब को संक्रांति के मौके पर रिलीज़ किया जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसके बड़े धमाके की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।