एक्ट्रेस जरीना वहाब इन दिनों अपनी फिल्म 'राजा साहब' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जरीना वहाब बॉलीवुड के बेहरतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। एक्ट्रेस अब तेलुगु फिल्म द राजा साब में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े स्टार है। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जरीना वहाब ने बताया कि, जब उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम करने का फैसला किया, तो कई लोगों ने उनके इस कदम पर सवाल भी उठाए थे।
इस फिल्म में से मुझे ज्यादा फेम मिला
जरीना वहाब ने कहा, "मैं पिछले 40 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मैं आंध्र से हूं, इसलिए मैं किसी और से कहीं बेहतर अच्छी तेलुगु बोल सकती हूं। लोग अक्सर उनसे पूछते थे कि वह तेलुगु फिल्मों में काम क्यों नहीं कर रहीं। मैंने कुछ तेलुगु फिल्मों में पहले भी काम किया है, लेकिन लेकिन यह फिल्म मुझे और ज्यादा फेम दिला रही है।"
'हिंदी फिल्मों में फैमिली खत्म हो गई है'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, "बॉम्बे में लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि 'वह तेलुगु फिल्मों में काम क्यों कर रही हैं?' हिंदी फिल्मों में फैमिली मर गई है। कोई फैमिली नहीं है। सिर्फ साउथ में फैमिली अभी भी जिंदा है। वे ऐसी फैमिली वाली फिल्में बनाते हैं जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। मैं अभी 2-3 और तेलुगु फिल्मों पर काम कर रही हूं। मैं अब तेलुगु इंडस्ट्री की बहुत शुक्रगुजार हूं, और मैं हिंदी इंडस्ट्री की भी बहुत-बहुत शुक्रगुजार थी।”
जरीना वहाब को चितचोर (1976), घरोंदा (1977) और अगर (1977) जैसी फिल्मों से खास पहचान मिली। इन फिल्मों में उनकी सादगी और सच्ची एक्टिंग को खूब सराहा गया।
कौन-कौन से स्टार है फिल्म में
प्रभास अपनी नई रोमांटिक-फैंटेसी फिल्म द राजा साब के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं, जो 9 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पैन-इंडिया एक्ट्रेस निधि अग्रवाल नजर आएंगी। फैंस दोनों की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साईटेड है। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, जबकि इसमें संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार और जरीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी की है और एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने की है, जबकि प्रोडक्शन डिज़ाइन राजीवन संभाल रहे हैं।