'धुरंधर' की तहलका मचाने वाली सफलता के बाद अब इसका दूसरा अध्याय 'धुरंधर: द रिवेंज' आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही इस फिल्म का सीक्वल बड़ा, गहरा और पहले से कहीं ज्यादा विस्फोटक होने का वादा कर रहा है। सोमवार को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया, साथ ही टीजर रिलीज का ऐलान कर दिया। कैप्शन में लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है!!'जो कहानी के हाई स्टेक्स और इंटेंस टर्न को साफ बयां करता है। पोस्ट में साफ किया गया है कि टीजर आज यानी मंलगवार को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होगा।
पोस्टर में रणवीर सिंह सेंटर में ब्लैक ट्रेंच कोट में खड़े हैं, बाल खुले हुए और लाल आग उगलते बैकग्राउंड पर उनका लुक खतरनाक और क्रूर नजर आता है। पहले पार्ट के मुकाबले यह विजुअल ज्यादा डार्क और बाउंड्री पुशिंग लग रहा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। जियोस्पाइज, रियल इवेंट्स से प्रेरित स्टोरी और हाई वोल्टेज एक्शन ने इसे पॉप कल्चर फिनॉमिना बना दिया। अब सीक्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को बड़ा करने को तैयार है, जहां इमोशनल डेप्थ, डार्कर थीम्स और कॉम्प्लेक्स कॉन्फ्लिक्ट्स का तड़का लगेगा।
फिल्म 19 मार्च 2027 को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी पर थिएटर्स में धमाल मचाएगी। हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी, जो इसके पैन इंडिया अपील को दिखाता है। आदित्य धर ने इसे लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, जबकि ज्योति देशपांडे और लोकेश धर प्रोड्यूसर्स हैं। यह बी62 प्रोडक्शन जियो स्टूडियोज की पेशेंटिंग में फुल-स्केल इवेंट बनेगी। पहले पार्ट में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे थे। पोस्ट-प्रोडक्शन में शशवत सचदेव बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो चुका है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे, "रणवीर का लुक किलर है!", "2026 धुरंधर ईयर!"। 'उरी' से धमाल मचाने वाले आदित्य धर ने फिर कमाल कर दिखाया। रणवीर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "बदला लेने का वक्त!"। यह सीक्वल न सिर्फ फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएगा, बल्कि बॉलीवुड को नया बेंचमार्क सेट करेगा।
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं होगा। धुरंधर 2 अपनी तय तारीख पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों में फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साह था और अब टीज़र ने इस उत्साह को और ऊंचा कर दिया है। फिल्म की कहानी और विजुअल्स को लेकर भी दर्शकों में चर्चा है। आदित्य धर की भव्य प्रस्तुति और रणवीर सिंह का इंटेंस किरदार इसे एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करता है। टीज़र ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में एक्शन, भावनाएं और ड्रामा का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।