Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने नाम एक उपलब्धि जुड़ गई है, और यह न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि ग्लोबल फैशन जगत में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी को दिखाती है। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस को विक्टोरियाज सीक्रेट की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जो उस ब्रांड के लिए एक बड़ा बदलाव है, जिसने हाल के सालों में अपनी इमेज को लगातार नया रूप दिया है।
दशकों तक, विक्टोरियाज़ सीक्रेट एक खास वेस्टर्न सेंटरिक आइडियाज के लिए जानी जाती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में, ब्रांड ने अधिक इनक्लूसिव बनने के प्रयास किए हैं, जिसमें अलग अलग बैकग्राउंड, बॉडी शेप और कल्चर की महिलाओं को शामिल किया गया है। तृप्ति डिमरी को अपनी पहली भारतीय एंबेसडर के रूप में लाना इसी दिशा में एक कदम है। यह सिर्फ एक नया चेहरा जोड़ने की बात नहीं है, यह भारत को एक प्रमुख बाजार और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में स्वीकार करने की बात है।
तृप्ति डिमरी के लिए यह पल काफी खास है। बुलबुल और कला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, एनिमल फिल्म से उनकी फैन फोलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। पर्दे पर उनकी दमदार उपस्थिति और पर्दे के बाहर उनकी सादगी उन्हें युवा दर्शकों और फैशन प्रेमियों के बीच काफी फेमस बना रही है।
आज के समय में लोगों को नैचुरल ब्यूटी ज्यादा पसंद आ रही हैं। लोग रियलइस्टिक चीजों से जुड़ना पसंद कर रहे हैं। ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ की नई सोच के हिसाब तृप्ति परफेक्ट हैं। ब्रांड अब ‘एंजेल’ वाली पुरानी इमेज से आगे बढ़ अपनी इमेज बदल रहा है। पहले इसमें ग्लैमरस और परफेक्ट दिखने वाली मॉडल्स को ही कास्ट किया जाता था, अब ब्रांड रियल और अलग-अलग तरह की कहानियों को पेश कर रहा है। तृप्ति इस बदलाव का एक मजबूत चेहरा बन उभर सकती हैं। उनकी पर्सनालिटी में एक नेचुरल चार्म लोगों को खासा अटरेक्ट करता है।
तृप्ति के इस कदम के बाद अब बॉलीवुड और इंटरनेशनल फैशन के बीच की दूरी कम होती नजर आ रही है। इंडियन आर्टिस्ट अब सिर्फ देश तक नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्रांड्स के साथ खूब काम करते नजर आ रहे हैं। तृप्ति का ये कदम आने वाले समय में और भी इंडियन टैलेंट के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे भारत के लिए खास और बड़ा पल बता रहे हैं।