Gold Rate Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹3440 और 22 कैरेट गोल्ड ₹3150 तक हुआ सस्ता; चांदी ₹5000 लुढ़की

Gold Rate Today: 6 सितंबर को मुंबई, पुणे और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंदौर के सराफा बाजार में एक दिन पहले यानि कि शनिवार को सोने के भाव में 300 रुपये की गिरावट देखी गई

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 7:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के अंत तक सोने की कीमतें 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3440 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3150 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 6 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।

इंदौर के सराफा बाजार में एक दिन पहले यानि कि शनिवार को सोने के भाव में 300 रुपये की गिरावट देखी गई। औसत भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी का औसत भाव 700 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 142050 154950
मुंबई 141900 154800
अहमदाबाद 141950 154850
चेन्नई 143610 156670
कोलकाता 141900 154800
हैदराबाद 141900 154800
जयपुर 142050 154950
भोपाल 141950 154850
लखनऊ 142050 154950
चंडीगढ़ 142050 154950

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर लेवल 7 एंप्लॉयीज का HRA कितना बढ़ जाएगा?

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर सस्ती हुई है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये फिसला है। 6 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। ​तब से अब तक यह लगभग 40 प्रतिशत टूट चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।