Get App

Dhurandhar: 'धुरंधर 2' की असली स्टार, जानें कौन हैं अहीदा सरमई, डाउन सिंड्रोम के बावजूद अपनी अदाकारी से जीता सबका दिल

Dhurandhar Real Star: 'धुरंधर 2' की नन्ही कलाकार हीदा सरमई ने डाउन सिंड्रोम के बावजूद अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है, जिसकी सराहना रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों ने भी की है। एक थिएटर आर्टिस्ट और पेंटर के रूप में सक्रिय अहीदा की यह कहानी समावेशिता और अटूट इच्छाशक्ति की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 11:09 PM
Dhurandhar: 'धुरंधर 2' की असली स्टार, जानें कौन हैं अहीदा सरमई, डाउन सिंड्रोम के बावजूद अपनी अदाकारी से जीता सबका दिल

बॉक्स ऑफिस पर ₹1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपनी भव्यता और सितारों की वजह से चर्चा में है। लेकिन इस फिल्म में एक ऐसा चेहरा भी है जिसने अपनी मासूमियत और बेहतरीन अभिनय से बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं नन्ही कलाकार अहीदा सरमई की, जिन्होंने फिल्म में अर्जुन रामपाल की बेटी का किरदार निभाया है। डाउन सिंड्रोम से जूझने के बावजूद अहीदा ने अपनी सीमाओं को अपनी ताकत बनाया और आज वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

सेट पर सितारों ने जताया प्यार

हाल ही में मुंबई में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। स्क्रीनिंग के बाद हुई पार्टी में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और निर्देशक आदित्य धर ने अहीदा के पास जाकर उनकी तारीफ की। रणवीर सिंह ने उन्हें गले लगाया और उनके काम की सराहना की। अर्जुन रामपाल, जिन्होंने फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाई है, अहीदा के साथ एक खास लगाव साझा करते नजर आए। फिल्म जगत के इन बड़े नामों से मिला यह सम्मान अहीदा की मेहनत का सबसे बड़ा ईनाम है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं अहीदा

अहीदा की पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री तक सीमित नहीं है। वे एक कुशल थिएटर आर्टिस्ट और पेंटर भी हैं। उन्होंने 'रामायण', 'आशा की किरण' और 'वो खुला आसमान' जैसे कई बड़े स्टेज नाटकों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, उनकी बनाई पेंटिंग्स को राष्ट्रपति भवन और मुंबई के प्रतिष्ठित NCPA (नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स) जैसे स्थानों पर प्रदर्शित किया जा चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें