कार्तिक-अनन्या स्टारर फिल्म ने पहले दिन एडवांस में कितनी कमाई की? जानें पूरा आंकड़ा

'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' advance booking report Day 1: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपनी हिंदी रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का ध्यान खींचा। शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार नेट एडवांस बुकिंग 61 लाख रुपये रही, जबकि ब्लॉक सीटों सहित कुल कलेक्शन लगभग 96.57 लाख रुपये पहुंच गया। यह उत्सुकता और बढ़ती एडवांस बुकिंग फिल्म के मजबूत ओपनिंग का संकेत देती है

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: सभी की निगाहें अब फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग पर टिकी हैं

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपनी हिंदी रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 61 लाख रुपये की नेट एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसमें ब्लॉक किए गए सीटों को जोड़ने पर कुल एडवांस कलेक्शन लगभग 96.57 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा दर्शकों की फिल्म के प्रति उत्सुकता और क्रिसमस की छुट्टियों में बढ़ते एडवांस बुकिंग ट्रेंड का संकेत देता है। देश के अलग-अलग राज्यों में भी फिल्म की मांग देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग की है, जबकि दिल्ली और मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि छुट्टियों के दौरान वॉक-इन ऑडियंस फिल्म की कमाई को और बढ़ा सकती है। शुरुआती ट्रेंड्स से यही संकेत मिल रहा है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में शानदार प्रदर्शन कर सकती है।

राज्यों के हिसाब से सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग


सचिनिलक के मुताबिक, महाराष्ट्र ने एडवांस बिक्री में सबसे आगे रहते हुए 25.27 लाख रुपये की नेट कमाई और ब्लॉक सीटों के साथ लगभग 36.42 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर है, जहां नेट बुकिंग 11.2 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ कुल 20.32 लाख रुपये रही। मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है, यहां नेट एडवांस 10.66 लाख और कुल 12.72 लाख रुपये की कमाई हुई।

क्रिसमस की छुट्टियों से मिलेगी मदद

फिल्म की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई हैं और रिलीज तक अभी दो दिन बाकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि छुट्टियों के दौरान रिलीज होने से फिल्म को वॉक-इन ऑडियंस का भी फायदा मिलेगा। क्रिसमस की रिलीज फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' vs ‘धुरंधर’ और ‘Avatar: Fire and Ash’

फिल्म ने कई बार रिलीज डेट बदली। पहले इसे वैलेंटाइन डे 13 फरवरी, 2026 के लिए रखा गया था, फिर 31 जनवरी, 2025 कर दिया गया ताकि न्यू ईयर वीकेंड का फायदा मिल सके। इसे क्रिसमस रिलीज के लिए फाइनल किया गया।

कलाकार और निर्देशक

फिल्म को समीर विद्यवंस ने निर्देशित किया है। इसके मुख्य किरदारों में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, अरुणा इरानी और टीकू तल्पसाना शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

सभी की निगाहें अब फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग पर टिकी हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फातर and एश’ जैसे बॉक्स ऑफिस हिट्स के बीच कैसे प्रदर्शन करती है।

"मेरे फेफड़े अभी विकसित ही नहीं हुए थे", जब 15 साल की उम्र में अहान पांडे को बहन अलाना ने पिलाई थी सिगरेट... एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।