TMMTMTTUM BO Day 6: फ्लॉप या हिट हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म? 6 दिनों का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

TMMTMTTUM Box Office collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 को रिलीज़ हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। पहले हफ्ते में कमाई कमजोर रही और छह दिनों में यह अपने 90 करोड़ के बजट का आधा भी नहीं कमा सकी

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
TMMTMTTUM BO Day 6: 90 करोड़ के बजट वाली फिल्म अब तक अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 पर बड़े उत्साह और उम्मीदों के साथ रिलीज़ हुई थी। फिल्म के प्रमोशन और स्टार कास्ट ने दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा की थी। रोमांटिक कॉमेडी के फॉर्मेट की वजह से कई लोग इसे हल्की-फुल्की, मनोरंजक और छुट्टियों में देखने योग्य मान रहे थे। पहले वीकेंड तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स अपेक्षित स्तर का नहीं रहा। जबकि उसी समय रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही थी और चौथे हफ्ते में भी डबल डिजिट में कमाई कर रही थी।

इसके मुकाबले कार्तिक-अनन्या की यह रोमांटिक कॉमेडी कमजोर साबित हुई और वीकडेज में लगातार गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पहले हफ्ते में तो थोड़ी कमाई दर्ज की, लेकिन छह दिन के भीतर भी यह अपने बजट के आधे तक पहुंचने में नाकाम रही, जिससे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के लिए निराशा रही।

धुरंधर के सामने टिक नहीं पाई रोमांटिक कॉमेडी


आदित्य धर की 26 दिन पुरानी ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना हैं, अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। चौथे हफ्ते में भी डबल डिजिट में कमाई कर रही ‘धुरंधर’ के मुकाबले, कार्तिक-अनन्या की फिल्म कमजोर साबित हुई।

पहले 6 दिन का कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ के साथ ओपनिंग की। दूसरे दिन 5.25 करोड़, तीसरे दिन 5.5 करोड़, चौथे दिन 5 करोड़ और पहले मंडे को 1.75 करोड़ की कमाई हुई। मंगलवार को भी फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह 6 दिनों में कुल कमाई 27 करोड़ रुपये तक पहुंची।

वीकडेज में बुरी तरह पिटी फिल्म

90 करोड़ के बजट वाली फिल्म अब तक अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। वीकडेज में रोज़ 2 करोड़ से भी कम कमाई करने वाली फिल्म के लिए अगले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस करना चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

Nayanthara First Look: हाथ में बंदूक, लेडी डॉन का स्वैग... यश की टॉक्सिक से रिलीज हुआ नयनतारा का धमाकेदार फर्स्ट लुक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।