Get App

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मोनोपॉज पर की खुलकर बात, कहा- मैंने इसे ग्रेसफुली एक्सेप्ट किया अब मैं बेहतर महसूस करती हूं'

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना अपने मोनोपॉज फेज और सेहत से जुड़ी एडवाइज साथ ही हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 1:15 PM
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मोनोपॉज पर की खुलकर बात, कहा- मैंने इसे ग्रेसफुली एक्सेप्ट किया अब मैं बेहतर महसूस करती हूं'
ट्विंकल खन्ना ने मोनोपॉज पर कहा- मैंने इसे ग्रेसफुली एक्सेप्ट किया

Twinkle Khanna: लेखिका ट्विंकल खन्ना अपनी हेल्दी जर्नी को लेकर खुलकर बात करती नजर आई हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर घर से कुछ तस्वीरें साझा कीं। कैप्शन में उन्होंने एक लंबा नोट लिखा और बताया कि कैसे उन्होंने मोनोपॉज फेज का सामना किया और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की बदौलत अब उन्हें अपने स्वास्थ्य की बेहतर समझ है।

उन्होंने लिखा, “52 साल की उम्र में, बिना मेकअप के, मैं यह कहना चाहूगी कि अच्छा महसूस करने और दिखने के लिए बस दोपहर की धूप ही काफी है। लेकिन मोनोपॉज फेज इतना आसान नहीं होता है। मैंने एक बार मज़ाक में कहा था कि मोनोपॉज फेज मुझसे भी ज़्यादा बुरा है। लंबे समय तक इसने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मैं एक खराब चार्जर वाला फ़ोन हूं। अब मैं बेहतर महसूस करती हूं, इसलिए नहीं कि मैंने ‘अपनी उम्र को शालीनता से स्वीकार कर लिया’ बल्कि नियमित वेट ट्रेनिंग, ढेर सारे सप्लीमेंट्स, किताबों (पढ़ने और लिखने) में मिलने वाली खुशी और उद्देश्य, और 50 के बाद आखिरकार अपने लोगों से बात करने की वजह।”

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मैं एचआरटी के फायदे और नुकसान पर विचार कर रही हूं, लेकिन फिलहाल मैं इस बदलाव के दौर से गुजरने के लिए ये चीजें ले रही हूं। कृपया आप भी इस बारे में जानकारी लें और अपने डॉक्टर से सलाह लें। जो मेरे लिए कारगर है, वह शायद आपके लिए कारगर न हो। मेरी मौजूदा खुराक में कोएंजाइम क्यू10, एनएडी, ओमेगा-3, लायन्स मेन हेल्थ एंड हर्स, मेनोपॉज सपोर्ट, आयरन, विटामिन डी3 + के2, कोलेजन, मैग्नीशियम ग्लाइसिनेट शामिल हैं। क्या आपने इनमें से कोई चीज आजमाई है? सबसे ज्यादा फायदा किससे हुआ या किससे बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ?।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें