Twinkle Khanna: अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही 'परफेक्टली अन परफेक्ट' परवरिश की सपोर्टर रही हैं। राइटर ट्विंकल के अक्षय कुमार के साथ दो बच्चे हैं - बेटा आरव भाटिया (24) और बेटी नितारा भाटिया (13)। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों के लिए डेटिंग एडवाइज और थेरेपी लेने के बारे में अपने विचार साझा किए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आरव बहुत ही शांत है, जबकि नितारा स्वभाव से थोड़ी गुस्सैल है।
'द प्रिंट' से बातचीत के दौरान, ट्विंकल ने परवरिश के प्रति अपने नजरिए के बारे में बताया। जब उनसे पूछा गया कि जनरेश गैप को देखते हुए क्या माताओं को अपने बच्चों की भाषा सीखने के लिए थेरेपी लेनी पड़ती है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं दरअसल अपनी बेटी से यही कह रही थी और हमारी इस बात पर असहमति हो गई। हम सफर कर रहे थे। मैं गलत थी और वह सही। मुझे उसे यह कहना पड़ा कि – मुझसे परफेक्शन की उम्मीद मत करो। मैं भी गलतियां करती हूं। मैं भी तुम्हारी तरह ही इनपरफेक्ट हूं। मैं थोड़ी ज़्यादा परिपक्व हूं, थोड़ी ज़्यादा समझदार हूं, लेकिन मैं परफेक्ट नहीं हूं। इसलिए, मुझसे यह उम्मीद मत रखो। मुझे जैसी हूं वैसी ही स्वीकार करो। मुझे लगता है कि बच्चों को इसी की ज़रूरत होती है।”
ऑरथर ने आगे कहा, “थेरेपी की इस चर्चा में थोड़ा खतरा है, क्योंकि ज्यादातर लोग वास्तव में थेरेपी नहीं ले रहे हैं। वे थेरेपी का कोई फ़िल्टर्ड वर्जन या इंस्टाग्राम देख रहे हैं और फिर उसी तरह की नई-नई बातों को दोहरा रहे हैं, जो खतरनाक है। मेरा भरोसा है कि हम सभी को थेरेपी लेनी चाहिए क्योंकि यह हमें अपने मन और समस्याओं को समझने में मदद करती है, जिससे हम बेहतर माता-पिता और बच्चे बन पाते हैं। लेकिन, इंस्टाग्राम पर दिखाई जाने वाली यह अधूरी साइकोलॉजी बहुत खतरनाक है।”
इसके बाद होस्ट ने ट्विंकल खन्ना से उनके बेटे आरव को दी गई सबसे अच्छी डेटिंग सलाह के बारे में पूछा। ट्विंकल ने कहा, “बच्चों के साथ आपको उनके व्यक्तित्व को समझना होता है और उसी के अनुसार सलाह देनी होती है। मेरा बेटा बचपन से ही बहुत शांत है। सिर्फ डेटिंग ही नहीं, बल्कि दोस्तों और अन्य लोगों के साथ भी। मुझे हमेशा उसे अपनी सीमाएं तय करने के लिए कहना पड़ता था क्योंकि वह इतना अच्छा है कि कभी-कभी दूसरे लोग इसका फायदा उठा लेते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “अपनी बेटी के साथ मैं उसे कहती हूं कि उसे अपनी सीमाएं कम करनी चाहिए। वह अभी सिर्फ 13 साल की है और उसे थोड़ा कम गुस्सैल होना चाहिए। इसलिए, चाहे डेटिंग हो, दोस्ती हो या कोई भी रिश्ता हो, सलाह लगभग एक जैसी ही होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको दुनिया में कैसे व्यवहार करना है, न केवल किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जिसके साथ आपका रोमांटिक रिश्ता है। इसलिए, उसके लिए, थोड़ा और आक्रामक बनें और उसके लिए, कम आक्रामक बनें।”