Excel Entertainment: यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया (UMI), जो यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप (UMG) का हिस्सा है, ने आज बताया कि उसने भारत की जानी-मानी फिल्म और डिजिटल कंटेंट कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के तहत एक्सेल की कीमत ₹2,400 करोड़ (करीब €257 मिलियन) तय की गई है और UMI को इसमें 30 फीसद हिस्सेदारी मिलेगी। इस डील से UMI और एक्सेल के बीच नई पार्टनरशिप शुरू होगी, जिससे एक्सेल का काम आगे बढ़ेगा और भारत में UMI की मौजूदगी और मज़बूत होगी।
