Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर अटकलें तब से तेज हो गई हैं जब से इसके सीक्वल की कास्ट में कई बड़े नामों के जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। अक्षय खन्ना की वापसी फ्लैशबैक सीक्वेंस में ही होगी, वहीं नई खबरों के मुताबिक विक्की कौशल भी रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म से जुड़ गए हैं। अगर ये खबर सच है, तो धुरंधर यूनिवर्स काफी बड़ा होने वाला है।
